Advertisement

Fighter Jet Crash: अंबाला से उड़ा भारतीय वायुसेना का जेट विमान पंचकूला में क्रैश, जानें पायलट की हालत, देखें दुर्घटना का Video

Panchkula Fighter Jet Crash: भारतीय वायुसेना का अंबाला एयरबेस उत्तर भारत में उसके सबसे अहम ठिकानों में से एक है, जहां फ्रांस से खरीदे गए राफेल फाइटर जेट तैनात किए गए हैं.

Latest News
Fighter Jet Crash: अंबाला से उड़ा भारतीय वायुसेना का जेट विमान पंचकूला में क्रैश, जानें पायलट की हालत, देखें दुर्घटना का Video
Add DNA as a Preferred Source

Panchkula Fighter Jet Crash: हरियाणा में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है. अंबाला एयरबेस से उड़ान भरने के तत्काल बाद यह फाइटर जेट पंचकूला में क्रैश हो गया. हालांकि फाइटर जेट के क्रैश होने से पहले ही उसका पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हो गया है, जिसे रेस्क्यू करने के लिए टीमों को भेज दिया गया है. हरियाणा पुलिस और भारतीय वायुसेना को टीमें क्रैश साइट पर फाइटर जेट के टुकड़े एकत्र कर रही हैं. अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि फाइटर जेट का ब्लैक बॉक्स मिल गया है या नहीं. ब्लैक बॉक्स में ही फ्लाइट डाटा रिकॉर्ड होता है, जिससे दुर्घटना होने के कारणों की पुख्ता जानकारी मिलती है. भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

ट्रेनिंग के दौरान उड़ान पर निकला था पायलट
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला एयरबेस से पायलट जगुआर फाइटर जेट विमान में ट्रेनिंग के दौरान उड़ान पर निकला था. पंचकूला के पहाड़ी इलाके मोरनी के बालदवाला गांव के करीब पहुंचने पर विमान में अचानक तकनीकी खामी दिखाई दी और वह क्रैश हो गया. विमान के क्रैश होने से पहले पायलट एग्जिट बटन के जरिये पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा. भारतीय वायुसेना अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनास्थल को सील कर दिया गया है और इस घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वॉयरी का आदेश दे दिया गया है.

'लहराता हुआ नीचे आया विमान, खाई में गिरते ही हो गए टुकड़े'
विमान को अचानक नीचे आता देखकर बालदवाला गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान लहराता हुआ नीचे आया और पेड़ों के झुरमुट से टकराता हुआ सीधा खाई में जाकर गिर गया. विमान के नीचे गिरते ही उसके टुकड़े हो गए और उसमें आग लग गई. विमान के टुकड़े काफी दूर तक फैले हैं.' घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके को सील कर दिया. पैराशूट से नीचे उतरा पायरल पेड़ों पर अटक गया, जिसे रेस्क्यू करने के बाद पानी वगैरह दिया गया. वायुसेना के अधिकारी भी अंबाला एयरबेस से तत्काल हेलिकॉप्टर के जरिये घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement