Advertisement

Pakistan Spy Arrest: एक और Youtuber निकला पाकिस्तानी जासूस? Punjab Police के हत्थे चढ़े युवक का Jyoti Malhotra से भी है कनेक्शन

Pakistan Spy Arrest: यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स रखने वाले जसबीर सिंह (Jasbir Singh) का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से होने का आरोप है.

Latest News
Pakistan Spy Arrest: एक और Youtuber निकला पाकिस्तानी जासूस? Punjab Police के हत्थे चढ़े युवक का Jyoti Malhotra से भी है कनेक्शन

Youtuber Jasvir Singh को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Add DNA as a Preferred Source

Pakistan Spy Arrest: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जसवीर सिंह (YouTuber Jasvir Singh) नाम के इस यूट्यूबर के करीब 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. पंजाब के रूपनगर निवासी जसवीर सिंह को पंजाब पुलिस (Punjab Police) की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSO) ने गिरफ्तार किया है. उसका लिंक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ होने का दावा किया गया है. साथ ही जसवीर का लिंक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (YouTuber Jyoti Malhotra) के साथ भी होने का दावा किया गया है, जिसे कुछ दिन पहले ही हरियाणा से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

दानिश के भी संपर्क में था जसवीर
पंजाब पुलिस के DGP की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 'जान महल' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले जसवीर सिंह भी जासूसी के संदेह में भारत से निष्कासित किए गए पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी अहसान उर रहीम दानिश से संपर्क में था. दानिश के बुलावे पर जसवीर ने भी दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल-डे समारोह में हिस्सेदारी की थी, जहां उससे पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारियों के मुलाकात करने के सबूत मिले हैं. इसी कार्यक्रम में ज्योति मल्होत्रा भी शामिल हुई थी. बता दें कि दानिश वही शख्स है, जिसका वीडियो पहलगाम आतंक हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में जश्न मनाने के लिए केक लाते हुए वायरल हुआ था. ज्योति मल्होत्रा के भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कथित संपर्कों के बीच का लिंक भी दानिश ही था, जिसके साथ ज्योति के वीडियोज भी वायरल हुए थे.

तीन बार पाकिस्तान जा चुका है जसवीर
जसवीर सिंह भी तीन बार पाकिस्तान जा चुका है. उसने पहली बार साल 2020 में, दूसरी बार 2021 में और तीसरी बार 2024 में पाकिस्तान की यात्रा की थी. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तानी फोन नंबर भी मिले हैं. उसके फोन और अन्य उपकरणों की डिटेल फोरेंसिक जांच हो रही है. 

ज्योति की गिरफ्तारी से घबरा गया था दानिश
हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के ISI से संपर्कों के कारण हुई गिरफ्तारी के बाद जसवीर घबरा गया था. पंजाब पुलिस के मुताबिक, जसवीर ने दानिश और शाकिर जैसे पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIO) के साथ हुए अपने कम्युनिकेशंस को मिटाने की कोशिश की थी. हालांकि इसके बावजूद वह सफल नहीं हो सका है. उस पर सबूत मिटाने के आरोप में मोहाली के SSOC में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच शुरू हो गई है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement