Advertisement

Padma Awards 2025: Sharda Sinha, Sushil Modi और Pankaj Udhas को मरणोपरांत पद्म सम्मान, हॉकी प्लेयर Sreejesh भी बनेंगे पद्म भूषण

Padma Awards 2025: भारत रत्न के बाद पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च तीन नागरिक सम्मान होते हैं, जिनमें पद्म विभूषण सबसे ऊपर और पद्मश्री सबसे नीचे होता है. सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर इन सम्मानों को पाने वाले नामों की सूची जारी कर दी है.

Latest News
Padma Awards 2025: Sharda Sinha, Sushil Modi और Pankaj Udhas को मरणोपरांत पद्म सम्मान, हॉकी प्लेयर Sreejesh भी बनेंगे पद्म भूषण
Add DNA as a Preferred Source

Padma Awards 2025:

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म सम्मानों की तीनों कैटेगरीज में सम्मानित होने वालों के नाम घोषित कर दिए हैं. भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान कहलाने वाले पद्म सम्मानों को पाने वालों में 139 लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें 23 महिलाएं, 10 विदेशी नागरिक शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 7 लोगों को भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया है, जबकि पद्म भूषण (Padma Bhushan) से 19 लोग और पद्मश्री (Padma Shri) से 113 लोगों को नवाजा जाएगा. छठ मैया के गीतों के लिए मशहूर रहीं शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा, जबकि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) और मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा. कुल 13 लोगों को तीनों कैटेगरी में मरणोपरांत सम्मानित किया जा रहा है. इनके अलावा भारत के महान हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (P R Sreejesh) को भी पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. यहां देखें पूरी लिस्ट

यहां पढ़ें- Padma Awards 2025: ब्राजीली वेदांत गुरु, कुवैत की योगा ट्रेनर, घोषित हुए पद्म पुरस्कार, लिस्ट में हैं कई अनूठे नाम

इन लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान
केंद्र सरकार ने 7 लोगों को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजने का फैसला लिया है, जो भारत रत्न (Bharat Ratna) के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. इन लोगों में बिहार की लोकगायिका शारदा सिन्हा, केरल के साहित्यकार एमटी वासुदेवन नायर और जापान के ओसामू सुजूकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. शारदा सिन्हा को कला, नायर को लिटरेचर, जबकि मारुति कार बनाने वाली सुजुकी कंपनी के ओसामू सुजूकी को ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा. इन तीनों के अलावा इस लिस्ट में चंडीगढ़ के जस्टिस (रिटायर्ड) जगदीश सिंह केहर को लोकसेवा, तेलंगाना के डी. नागेश्वर रेड्डी को मेडिसिन, गुजरात की कुमुदिनी रजनीकांत लखिया और कर्नाटक के लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला कैटेगरी में सम्मान से नवाजा जाएगा.

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का एलान, मेजर मंजीत और दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट

ये 19 नवाजे जाएंगे पद्म भूषण सम्मान से
सरकार ने देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से 19 लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जिनमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं साध्वी ऋतम्भरा का नाम भी शामिल है. इनके अलावा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मशहूर गजल गायक पंकज उधास, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर जोशी और साहित्यकार बिबेक देबरॉय को मरणोपरंता पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा. इनके अलावा कर्नाटक के ए. सूर्य प्रकाश (पत्रकारिता), कर्नाटक के अनंत नाग (कला), असम के जतिन गोस्वामी (कला), केरल के जोस चाको पेरियप्पुरम (मेडिसिन), दिल्ली के कैलाश नाथ दीक्षित (आर्कियोलॉजी), तमिलनाडु के नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती (ट्रेड एंड इंडस्ट्री), आंध्र प्रदेश के नंदामुरी बालकृष्णा (कला), केरल निवासी पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान पीआर श्रीजेश (स्पोर्ट्स), गुजरात के पंकज पटेल (ट्रेड एंड इंडस्ट्री), उत्तर प्रदेश के रामबहादुर राय (पत्रकारिता), तमिलनाडु के एस. अजीत कुमार (कला), महाराष्ट्र के शेखर कपूर (कला), तमिलनाडु की शोभना चंद्रकुमार (कला) और अमेरिका के विनोद धाम (साइंस) को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा.

यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी के 'द ग्रेट वॉल' पीआर श्रीजेश को सरकार देगी पद्म भूषण

पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में किसान से लेकर विदेशी योग गुरु तक
केंद्र सरकार ने जिन 119 लोगों को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजने का फैसला लिया है, उनमें दिव्यांग खिलाड़ी, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्म गुरु से लेकर विदेशी योग गुरु तक शामिल हैं. सरकार की सूची में सर्वाइकल कैंसर पर काम करने वालीं डॉ. नीरज भाटला, गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास, ब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मासेट, कुवैत की योग गुरु शेख एजे अल सबाह, नागालैंड के फल किसान एल. हैंगथिंग, उत्तराखंड के ट्रैवल व्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर, पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति, मध्यप्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और मुसहर जाति के उत्थान के लिए काम कर रहे भीम सिंह भावेश और हरियाणा के दिव्यांग तीरंदाज हरविंदर सिंह का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2025: कौन हैं कुवैत की योगा ट्रेनर शेख ए जे अल सबाह, जिन्हें भारत सरकार ने पद्म पुरस्करों की सूची में किया शामिल

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement