Advertisement

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव से लेकर Naatu Naatu के कंपोजर तक, पढ़ें किन्हें किया गया सम्मानित

Mulayam Singh Yadav को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है, जो उनके स्थान पर सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने ग्रहण किया.

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव से लेकर Naatu Naatu के कंपोजर तक, पढ़ें किन्हें किया गया सम्मानित

Akhilesh Yadav ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के स्थान पर पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Padma Vibhushan to Mulayam Singh Yadav- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 55 लोगों को पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 20230 से सम्मानित किया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया. उनके स्थान पर यह सम्मान उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ग्रहण किया. मुलायम सिंह के अलावा सुधा मूर्ति को पद्म भूषण और भारत को ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards) दिलाने वाले Naatu Naatu गाने के कंपोजर एमएम कीरावाणी (MM Keeravani), सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार व फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. 

56 लोगों को किया गया सम्मानित, 50 को पहले ही मिल चुका सम्मान

राष्ट्रपति भवन में शाम 5 बजे शुरू हुए सम्मान समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने कुल 56 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इससे पहले राष्ट्रपति ने 22 मार्च को भी 50 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था, जिनमें पूर्व विदेश मंत्री व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, गायिका सुमन कल्याणपुर, स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट राकेश झुनझुनवाला आदि शामिल थे. 

इस साल किसी को नहीं मिला भारत रत्न

सरकार ने इस साल किसी को भी देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) नहीं दिया है. पद्म पुरस्कारों की सभी श्रेणियों में कुल 106 लोगों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है, जिनमें मुलायम सिंह यादव, डॉक्टर दिलीप महालनाबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी, एसएम कृष्णा, तबला वादक जाकिर हुसैन समेत 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 लोग पद्मश्री से सम्मानित किए गए हैं. पुरस्कार पाने वालों में इस बार कुल 19 महिलाएं शामिल हैं. पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जबकि उसके बाद पद्म भूषण और फिर पद्मश्री सम्मान आता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement