Advertisement

सीजेआई एनवी रमन्ना ने Omicron को बताया साइलेंट किलर, कहा-'25 दिन लग गए...'

चीफ जस्टिन एनवी रमन्ना ने कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को  साइलेंट किलर करार दिया है. उन्होंने कहा कि वह खुद इसके शिकार हुए हैं और काफी मुश्किल हुई थी.

Latest News
सीजेआई एनवी रमन्ना ने Omicron को बताया साइलेंट किलर, कहा-'25 दिन लग गए...'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुप्रीम कोर्ट में ऑफलाइन मोड में सुनवाई की एक अपील पर सीजेआई एनवी रमन्ना ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. उन्होंने ओमिक्रोन को साइलेंट किलर बताते हुए कहा कि उन्हें खुद 25 दिन लगे थे ठीक होने में. उन्होंने कहा कि पहली लहर में कोविड होने पर वह बहुत जल्दी ठीक हो गए थे जबकि तीसरी लहर में उन्हें बहुत वक्त लगा था. 

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष ऑफलाइन मोड में सुनवाई की मांग करते हुए याचिका दायर की थी. इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन से ठीक होने में काफी वक्त लगता है. मुझे खुद 25 दिन लग गए और अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ हूं. सिंह ने तर्क दिया था कि ओमिक्रॉन हल्के लक्षणों वाला वेरिएंट है और इसमें बहुत जल्दी लोग रिकवर कर रहे हैं. 

पहली लहर में भी संक्रमित हुए थे सीजेआई
बता दें कि कोरोना की पहली लहर में भी सीजेआई एनवी रमन्ना संक्रमित हो गए थे. उस वक्त उन्हें माइल्ड सिमटम्स ही थे और वह 4 दिन में ठीक हो गए थे. कोविड प्रोटोकॉल की वजह से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में भी पाबंदियों के बीच सुनवाई हो रही है. 

पढ़ें: Russia Ukraine War: भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए मोदी सरकार ने बनाया खास प्लान

पढ़ें: पार्टनर रिया पिल्लई के साथ घरेलू हिंसा केस में Leander Paes दोषी, दिया यह आदेश

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement