Advertisement

एक दिन में दर्ज हुए Omicron के सौ से ज्यादा मामले, 71 सिर्फ दिल्ली से

दिल्ली में फिर दर्ज हुए एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 71 नए मामले.

एक दिन में दर्ज हुए Omicron के सौ से ज्यादा मामले, 71 सिर्फ दिल्ली से

omicron cases rising 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बेशक जनवरी से बच्चों को पहली और बुजुर्गों को तीसरी खुराक देने का अभियान शुरू हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं ओमिक्रॉन भी तेजी से पैर पसार रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र और दिल्ली में नजर आ रहा है. कल तक जहां देश भर में ओमिक्रॉन के 653 केस थे वहीं अब ये संख्या 781 हो चुकी है.

दिल्ली की स्थिति गंभीर
कल तक दिल्ली में ओमिक्रॉन मामलों की कुल संख्या 167 थी, जो कि एक ही दिन में सामने आए 71 नए  मामलों के साथ अब 238 पर पहुंच चुकी है. देश भर में दिल्ली ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामलों वाला शहर बन गया है. दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में फिलहाल ओमिक्रॉन के 167 केस हैं. कल महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का कोई भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया. 

गुजरात में तेज हुई ओमिक्रॉन की रफ्तार
अब गुजरात भी ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों वाले प्रदेशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है. कल यहां ओमिक्रॉन के मामलों में काफी तेजी देखी गई. अब यहां ओमिक्रॉन के 73 मामले दर्ज हो चुके हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर है केरल जहां अभी 65 सक्रिय मामले हैं.

Covid-19: Omicron और Delta वेरिएंट में समझें अंतर, ऐसे करें बचाव

हरियाणा और पश्चिम बंगाल
हरियाणा में भी कोविड-19 का ये नया वेरिएंट तेजी से दोगुना हो रहा है. यहां अब 12 मामले दर्ज हो गए हैं. पश्चिम बंगाल में जहां कुछ दिन पहले ही एक मामला सामने आया था, वहां भी पैर पसारते इस वेरिएंट ने 11 लोगों को अपना शिकार बना लिया है.  

देश में कब Peak पर होगी Coronavirus की तीसरी लहर? जानें

कोरोना के मामले भी बढ़े
कल देश भर में कोरोना के मामलो में भी काफी तेजी देखी गई. एक ही दिन में 9195 नए मामले सामने आए हैं. जरूरी है कि हम पूरी सावधानी बरतें. ओमिक्रॉन और कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के लक्षणों को समझें. ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों में ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके भारत आने वाले लोग हैं. इनमें ज्यादातर बुखार, खांसी और सर्दी के हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं. WHO के अनुसार  ओमिक्रॉन के लक्षण बेशक हल्के हों, लेकिन ये बहुत तेजी से फैलता है. ऐसे में सतर्कता और सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement