Advertisement

Omicron ने दी 16 राज्यों में दस्तक, 346 पहुंची संक्रमितों की संख्या

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना खासकर ओमीक्रॉन संक्रमण को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की.   

Omicron ने दी 16 राज्यों में दस्तक, 346 पहुंची संक्रमितों की संख्या

देश मे ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 के मामले सामने आए हैं. (तस्वीर-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले 340 को पार कर गए हैं. अब तक 16 राज्यों में इसके 346 मामले सामने आ चुके हैं. गुरुवार को 5 राज्यों में ओमीक्रॉन के 87 नए मामले मिले. तमिलनाडु में 33, महाराष्ट्र में 23, तेलंगाना में 14, कर्नाटक में 12, गुजरात में 7 और केरल में 5 मामले सामने आए हैं. ओमीक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देख अब केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार शाम कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की.  

मध्य प्रदेश में लगा नाइट कर्फ्यू
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गुरुवार रात से ही नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. राज्य सरकार के फैसले के अनुसार, आज रात 11 बजे से अगले आदेश तक रात्रिकालीन पाबंदियां जारी रहेंगी. मध्य प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार, नाइट कर्फ्यू का टाइम रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा. मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में आज कई महीने बाद 30 नए मरीज मिले हैं. महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में पिछले 1 हफ्ते से पॉजिटिव मामलों में लगातार बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है. 
 
यूपी में सतर्कता बरतने के निर्देश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए प्रदेश में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाएगी. क्रिसमस और नए साल के जश्न में आयोजित होने वाली पार्टियों में कोविड प्रोटोकॉल, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य होगा. कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रान वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी डीएम को अलर्ट जारी किया जा चुका है. दूसरी तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त से अपील की है कि कोविड के मद्देनजर चुनावी रैलियों और सभाओं पर रोक लगनी चाहिए. कोर्ट ने कहा है कि पीएम उत्तर प्रदेश चुनाव टालने पर भी विचार करें.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement