Advertisement

Odisha: ढाई साल के बेटे के सामने हैवानियत, 79 दिनों तक महिला से रेप करता रहा तांत्रिक

शादी बचाने के नाम पर महिला के ससुराल वालों ने उसे तांत्रिक के पास छोड़ दिया था.

Odisha: ढाई साल के बेटे के सामने हैवानियत, 79 दिनों तक महिला से रेप करता रहा तांत्रिक

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) जिले में एक तांत्रिक (Tantrik) ने एक महिला के साथ उसके ढाई साल के बेटे के सामने 79 दिन तक रेप किया है. पुलिस ने शनिवार को यह खुलासा किया है. 

पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके बच्चे को एक बंद कमरे से आजाद कराया, लेकिन आरोपी भाग गया जिसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए उसे तांत्रिक के साथ रहने के लिए मजबूर किया था. 

पारिवारिक कलह सुलझाने के नाम पर तांत्रिक के पास छोड़ा

महिला ने कहा है कि उसकी शादी 2017 में हुई थी और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. महिला के मुताबिक, तांत्रिक ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि अगर महिला कुछ महीने उसके साथ रहती है तो वह कलह को सुलझा देगा. 

Bihar: पापा करते हैं रेप, मां भी नहीं सुनती... Video बना न्याय के लिए थाने पहुंच गई बेटी

तांत्रिक ने बंद कमरे में किया रेप

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब उसने तांत्रिक के साथ रहने से इनकार कर दिया तो उसकी सास ने उसे नशीली चीज दी और बाद में जब वह होश में आई तो उसने खुद को अपने बेटे के साथ तांत्रिक के कमरे में पाया. 

79 दिनों तक रेप करता रहा तांत्रिक

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि तांत्रिक ने महिला के साथ 79 दिन तक अपने कमरे में बार-बार दुष्कर्म किया. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 अप्रैल को तांत्रिक अपना मोबाइल कमरे में भूलकर चला गया था, जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. 

Russia की सेना के लौटने के बाद सामने आए हैवानियत के सबूत, यूक्रेनी महिलाओं को मारने से पहले किया गया था रेप

कैसे हुआ खुलासा?

जैसे ही पीड़िता ने अपने घर फोन किया तो एक के बाद एक घटनाओं का खुलासा होने लगा. बेटी का फोन आने पर माता-पिता ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही तांत्रिक वहां से भाग गया. 

नाबालिग पीड़िता बोली- मैं पढ़ना चाहती हूं... बॉम्बे HC ने रद्द की रेप की एफआईआर 

ससुराल पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (Rape) सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि महिला ने प्राथमिकी में पति, देवर और अन्य ससुराल वालों को नामजद किया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अधिकारियों ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जाती है.   (PTI इनपुट के साथ)

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement