Advertisement

Odisha: मंत्री नब दास को गोली मारने वाले आरोपी ASI की लोगों ने की पिटाई, सामने आया Video

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में दोपहर करीब 1 बजे के आसपास हुई. नब किशोर दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

Odisha: मंत्री नब दास को गोली मारने वाले आरोपी ASI की लोगों ने की पिटाई, सामने आया Video

मंत्री नब किशोर दास को मारने वाले एएसआई की धुनाई

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास (Odisha Health Minister Naba Das Died) को रविवार दोपहर पुलिस विभाग के एक ASI ने गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. गांधी चौक के पास एएसआई गोपाल दास ने मंत्री को गोली उस समय मारी जब वो एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे. हमले के तुरंत बाद बीजू जनता दल (Biju Janta Dal) के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुलाई कर दी. इस घटना का अब वीडियो सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आरोपी ASI गोपाल दास के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. घटना में बीजू जनता दल का एक समर्थक रिवॉल्वर के साथ दिखाई दे रहा है, जिसे उसने एएसआई से छीना लिया था. बाद में पुलिस ने रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया. इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया, 'एएसआई गोपाल दास ने अपनी सर्विस गन से मंत्री को गोली मार दी. इसके बाद स्थानीय IIC प्रद्युम्न स्वैन गोली मारने की कोशिश की लेकिन वह बाल-बाल बच गए.'

ये भी पढ़ें- ओडिशा के सबसे अमीर मंत्री हैं नब किशोर दास, 80 गाड़ियां और 33 करोड़ की संपत्ति... लड़ रहे जिंदगी की जंग

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में दोपहर करीब 1 बजे के आसपास हुई. नब किशोर दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और आनन-फानन में उन्हें पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की एक टीम ने उनका ऑपरेशन किया गया.

इलाज के दौरान मंत्री की मौत
अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘ऑपरेशन के बाद पता चला कि एक गोली उनके शरीर में घुसकर बाहर निकल गई थी, जिसके कारण उनका दिल और बायां फेफड़ा क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ी मात्रा में अंदरुनी रक्तस्राव हुआ.’ बयान के अनुसार, ‘जख्मों का उपचार किया गया और हृदय की गति में सुधार के लिए कदम उठाए गए. गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका उपचार किया गया. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement