Advertisement

अब बिहार में भी टैक्स फ्री होगी The Kashmir Files, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने की घोषणा

तारकिशोर प्रसाद ने कहा, इस फिल्म की चर्चा सभी जगहों पर हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी इसकी चर्चा की है. 

अब बिहार में भी टैक्स फ्री होगी The Kashmir Files, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने की घोषणा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के निर्देशन में बनी चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) बिहार में भी टैक्स फ्री कर दी गई है.  बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में वित्त मंत्री सह बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इसकी घोषणा की.

दरअसल बिहार विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधान पार्षद संजय मयूख ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाते हुए कहा था कि कई राज्यों में फिल्म को कर मुक्त कर दिया गया है. बिहार सरकार को भी इसे कर मुक्त करना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें.

इस पर वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा, इस फिल्म की चर्चा सभी जगहों पर हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी इसकी चर्चा की है. 

ये भी पढ़ें- एक दिन में ही क्रैश हुए 2 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, एक्शन में DGCA

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा घरों में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को पूरे बिहार प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है जो 17 मार्च 2022 से प्रभावी होगा. उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से अधिक-से-अधिक आम लोग इस फिल्म को सहजता और सुविधा से देख सकेंगे. राज्य सरकार के इस निर्णय के लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है. हालांकि जेडीयू की तरफ से अभी भी मामले पर खुलकर नहीं बोला जा रहा. 

वहीं इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी थी. डिप्टी सीएम ने लिखा, 'फिल्म द कश्मीर फाइल्स राष्ट्रवाद से प्रेरित फिल्म है. इस फिल्म में कश्मीर के तत्कालीन हालात एवं यथार्थों का सटीक चित्रण है. इस यथार्थवादी स्थिति की जानकारी आम लोगों को सुगमता से होनी चाहिए. द कश्मीर फाइल्स पूरे बिहार प्रदेश में टैक्स फ्री होगी ताकि आम लोग इस फिल्म को सहजता और सुविधा से देख सकें.'

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ही कई राज्यों ने इस फिल्म को कर मुक्त कर दिया है. इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए उत्पीड़न की हकीकत को दिखाया गया है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement