Advertisement

Noida में अब नहीं कटेगा कार की रफ्तार ज्यादा होने पर चालान, पढ़ें क्यों हटाए गए 140 स्पीड कैमरे

Noida की एलिवेटेड रोड के कैमरों को हटा दिया गया है और अब तेज रफ्तार के बावजूद वाहनों का चालान नहीं कट रहा है.

Noida में अब नहीं कटेगा कार की रफ्तार ज्यादा होने पर चालान, पढ़ें क्यों हटाए गए 140 स्पीड कैमरे

Noida Speed Cameras

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नोएडा की एलिवेटेड सड़क पर स्पीड लिमिट खत्म हो गई है और लोग मन मुताबिक तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं. एलिवेटेड सड़क पर तेज रफ्तार के बावजूद किसी का कोई चालान नहीं कट रहा है. इस रोड से सभी कैमरे और खंभे तक उखाड़ लिए गए है. अधिकारियों का कहना है कि इस एलिवेटेड रोड पर बिजली व्यवस्था को मजबूत और बेहतरीन बनाने के लिए ही 140 की रफ्तार चेक करने वाले स्पीडोमीटर कैमरे भी उतार गए थे. इसका नतीजा है यह है कि लोग इस रोड पर फर्राटा मारकर निकल रहे हैं.

दरअसल, नोएडा में एलिवेटेड सड़कों पर वाहनों की स्पीड लिमिट चेक करने वाले कैमरे और खंभे हट गए हैं. इन 140 स्पीडोमीटर कैमरों को एलिवेटेड रोड पर बिजली व्यवस्था को और आकर्षक और बेहतर बनाने के लिए G20 Summit से पहले काम के दौरान हटाया गया था लेकिन अभी तक ये लगे नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर 50 दिन के लिए होगा बंद, जाम से बचना है तो देखें ये ट्रैफिक प्लान

हटाए गए 140 स्पीडोमीटर कैमरे और खंभे

बता दें कि एलिवेटेड रोड से स्पीडोमीटर कैमरे और उनके पोल काफी पहले हटे थे. ये कैमरे सीधे कमांड कंट्रोल रूम से भी जुड़े होते हैं और इस स्पीड ज्यादा होने पर तुरंत वाहनों का चालन काट देते हैं. कैमरों के ना होने के चलते लोगों में चालान का कोई डर नहीं रहा है और वे बेधड़क तेज रफ्तार गाड़ियां दौड़ा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- कैप्टन जैसे अंजाम का डर या कांग्रेस में भविष्य, किस वजह से नई पार्टी नहीं बनाएंगे सचिन पायलट?

ट्रैफिक पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले में ही नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने जानकारी दी है कि स्ट्रीट लाइट बदलने वाली एजेंसी द्वारा स्पीडोमीटर कैमरे और पोल हटा दिए गए हैं. ये खंभे उसी कंपनी द्वारा वापस लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया है कि इस मामले में नोएडा अथॉरिटी को लेटर लिखा जाएगा जिससे जल्द से जल्द फिर से कैमरे इंस्टॉल किए जा सकें. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement