Advertisement

Covid के बढ़ते केस के बाद नोएडा के स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी

सेक्टर-40 स्थित खेतान पब्लिक स्कूल में कोरोना के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

Covid के बढ़ते केस के बाद नोएडा के स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कोरोना (Corona) के मामले बच्चों में भी बढ़ने लगे हैं. नोएडा के तीन स्कूलों में 23 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अहतियातन नोएडा (Noida) प्रशासन ने सभी स्कूलों को एडवायजरी जारी कर छात्रों में कोरोना के ​​लक्षण होने के बारे में तत्काल जानकारी मांगी है. सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने एडवाइजरी में स्कूलों को अपने छात्रों के बीच कोविड ​​​​के किसी भी संदिग्ध मामले के मिलने के बाद उसकी तत्काल जानजारी देने को कहा गया है.  

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया है. प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया कि छात्र में बुखार, खांसी, दस्त, उल्टी या कोविड का कोई भी लक्षण है तो स्कूल ईमेल cmogbnr@gmail.com या हेल्पलाइन नंबर: 1800492211 पर फोन कर सीएमओ कार्यालय को सूचित करें. उन्होंने कहा कि स्कूलों जल्द से जल्द जानकारी दें कि अगर कोई छात्र संक्रमित है तो उसका इलाज और अन्य प्रोटोकॉल समय पर शुरू हो सकें.

यह भी पढ़ेंः UP: हमीरपुर में गुटखा कारोबारी के यहां छापेमारी, नोटों से भरा बेड बॉक्स देख अधिकारी हैरान

क्यों जारी की गई एडवायजरी
दरअसल स्कूल में कोरोना के मामले सामने आने के स्कूल प्रशासन ने पेरेंट्स को तो जानकारी दे दी लेकिन जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी. नोएडा में 24 घंटे में 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. जिले में पॉजिटिविटी रेट फिर बढ़ गया है. इसके बाद से जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. इस समय संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement