Advertisement

राष्ट्रीय स्तर पर NRC तैयार करने को लेकर सरकार ने नहीं लिया कोई फैसला, गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी (NRC) को तैयार करने का अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है. 

राष्ट्रीय स्तर पर NRC तैयार करने को लेकर सरकार ने नहीं लिया कोई फैसला, गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने एनआरसी (NRC) के मामले को लेकर संसद में जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी (NRC) को तैयार करने का अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है. 

राय लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद माला रॉय द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे. प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने कहा, 'अब तक सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया है.'

ये भी पढ़ें- Hijab: चुनावी लहर के जाते ही शांत हो गया हिजाब का मुद्दा, आखिर क्यों?

दरअसल सांसद माला रॉय ने पूरे देश के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की स्थिति के बारे में सवाल पूछा था. रॉय ने यह भी पूछा कि असम में एनआरसी की स्थिति के साथ-साथ एनआरसी से संबंधित काम कब पूरा होगा. इसपर जवाब देते हुए राय ने कहा, 'माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर NRC में शामिल किए जाने की सप्लीमेंट्री लिस्ट और इससे बाहर करने की ऑनलाइन फैमिली वाइज लिस्ट की हार्ड कॉपी 31 अगस्त 2019 को पब्लिश की जा चुकी है.' 

बता दें कि NRC का अपडेट केवल असम में किया गया है. वहीं इससे पहले 30 नवंबर को लोकसभा में गृह मंत्रालय ने कहा था, 'कुल 1,33,83,718 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं और पिछले पांच सालों के दौरान कुल 4,177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है.'

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement