Advertisement

Nitish Kumar के गुस्से से बिहार की सियासत में भूचाल, क्या NDA में पड़ने लगी फूट?

नीतीश कुमार ने पहले विधानसभा स्पीकर पर बड़े आरोप लगाए और फिर राज्यपाल से मुलाकात की जिसके बाद बिहार की सियासत में तेज हलचल देखने को मिली है.

Nitish Kumar के गुस्से से बिहार की सियासत में भूचाल, क्या NDA में पड़ने लगी फूट?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक चल रहा है, यह कहना काफी मुश्किल है. इसकी वजह सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का दिखा गुस्सा है. नीतीश की विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) तक से सदन में बहस हो गई जिसके बाद राज्य की सियासत में गर्माहट आ गई है. वहीं कयास लगाए जाने लगे कि क्या जेडीयू-एनडीए फिर अलग हो जाएंगे. वहीं जेडीयू प्रवक्ता के एक ट्वीट ने इस मामले को और अधिक बड़ा कर दिया. 

नीतीश कुमार का जोरदार गुस्सा

दरअसल, एक बीजेपी विधायक के लखीसराय में हुईं मौतों से जुड़े एक सवाल पर विधानसभा में काफी हंगामा हुआ और इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा भी देखने को मिला. उन्होंने इस दौरान विधायक की नीयत पर तो सवाल उठाए ही साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को भी आड़े हाथों ले लिया और सदन की कार्यवाही सही से ना चलाने के आरोप लगाए. वहीं पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक (Ajay Alok) ने भी ट्वीट के जरिए बीजेपी पर सांकेतिक हमला बोला है.

इस मामले में जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने एक ट्वीट किया और लिखा,“छड़ी को उतना ही मोड़ना चाहिए जब तक वो टूटे ना. क्योंकि टूट गई तो कहानी ख़त्म और मोड़ने के चक्कर में हाथ से फिसल गई तो खुद को बहुत ज़ोर से चोट लगती है. शत्रुओं को मौका मत दे आत्मविश्वास अच्छी चीज है, अति आत्मविश्वास विनाश का परिचायक है.” इस ट्वीट के जरिए राजनीतिक विश्लेषक एनडीए में खटास का अंदाजा लगा रहे हैं.

राजभवन पहुंचे नीतीश 

इस प्रकरण के बाद सीएम नीतीश ने पहले मंत्रियों की बैठक की और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और फिर वो अचानक राजभवन राज्यपाल फागू चौहान से मिलने पहुंचे जो कि काफी आश्चर्यजनक स्थिति थी. ऐसे में उनके गुस्से के और मायने निकाले जाने लगे लेकिन सब हवा हो गए. जानकारी के मुताबिक वो राज्यपाल के एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे.

यह भी पढ़ें- The Kashmir Files: फिल्म देखने के लिए पुलिसकर्मियों को मिली एक दिन की छुट्टी, इस राज्य में किया गया ऐलान

भले ही कयास गलत साबित हुए हो लेकिन इससे बिहार में थोड़ी देर के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी जिसकी वजह पूरे दिन का घटनाक्रम था.

यह भी पढ़ें- SKM की बैठक में आपस में भिड़ गए किसान संगठन! ऐसे कैसे करेंगे 21 मार्च को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement