Advertisement

Goa News: जुआरी ब्रिज प्रोजेक्ट पर Nitin Gadkari क्यों बोले 'नींद से जागो', जिससे विपक्ष के निशाने पर आ गई गोवा सरकार

Goa News: जुआरी ब्रिज प्रोजेक्ट पर सार्वजनिक मंच से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार की खिंचाई करने से गोवा में सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर तीखे हमले करने की तैयारी में जुट गया है. 

Latest News
Goa News: जुआरी ब्रिज प्रोजेक्ट पर Nitin Gadkari क्यों बोले 'नींद से जागो', जिससे विपक्ष के निशाने पर आ गई गोवा सरकार
Add DNA as a Preferred Source

Goa News: गोवा में सियासी सरगर्मी मची हुई है, जिससे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सरकार रोजाना मुश्किलों में फंस रही है. अब केंद्रीय सड़क व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार की परेशानी और बढ़ा दी है. गडकरी ने सार्वजनिक रूप से सावंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जुआरी ब्रिज प्रोजेक्ट को लेकर 'नींद से जागने' की सलाह दी है. उन्होंने यह बात जुआरी ब्रिज पर प्रस्तावित व्यूअर गैलरी प्रोजेक्ट की शुरुआत के दौरान कही. गडकरी के इस बयान को विपक्षी दलों ने हाथोहाथ लिया है, जो अलग-अलग मुद्दों पर लगातार मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को घेर रहे हैं. विपक्षी दलों ने इसे लेकर सावंत पर और ज्यादा हमलावर रुख अपनाने की तैयारी कर ली है.

गडकरी ने क्या कहा है गोवा सरकार को
नितिन गडकरी जुआरी ब्रिज पर व्यूअर गैलरी बनान की शुरुआत के लिए रखे गए आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने इसी दौरान मुख्यमंत्री सावंत की सरकार की आलोचना कर दी. गडकरी ने कहा,'जुआरी ब्रिज पर व्यूअर गैलरी बनाने की योजना के लिए गोवा सरकार से मैंने जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस परियोजना को हाथोहाथ लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. सरकार को अपनी नींद से जागने की जरूरत है.'

विपक्ष बोला- हमेशा के लिए सोई है सरकार
गडकरी के बयान के बाद विपक्षी दलों को गोवा सरकार पर हमले का एक और मोर्चा मिल गया है. पहले ही गोवा सरकार को अलग-अलग मोर्चे पर घेर रहे गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने ट्वीट में गडकरी के बयान को लेकर भी तीखा हमला किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सरकार को 'हमेशा के लिए सोई हुई' करार दिया है. सरदेसाई ने लिखा, 'क्षमा करें, गडकरी जी, प्रमोद सावंत सरकार हमेशा के लिए सोई हुई है. यह कभी नहीं जागेगी. गोवा के सड़क परियोजनाओं में राज्य सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार को लेकर आपकी नाराजगी स्वाभाविक है.' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य की सरकार न केवल अक्षम है, बल्कि गोवा की संपत्तियों को टुकड़ों में बेचने का काम कर रही है.

क्या है जुआरी ब्रिज प्रोजेक्ट
न्यू जुआरी ब्रिज गोवा में भारत का सबसे लंबा केबल ब्रिज है. यातायात के साथ ही टूरिस्ट अटरेक्शन के रूप में डेवलप किया जा रहा यह ब्रिज उत्तरी और दक्षिणी गोवा को जोड़ता है. इसे टूरिस्ट अटरेक्शन बनाने के लिए इसके पास भव्य व्यूअर गैलरी, पार्किंग स्थल और आकर्षक लाइट एंड साउंड शो का निर्माण करना प्रस्तावित है. इस परियोजना की देरी गोवा के पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार के लिए एक बड़ा झटका है. व्यूअर गैलरी और लाइट एंड साउंड शो जैसे आकर्षण गोवा को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाई पर ले जा सकते थे. इसके साथ ही यह क्षेत्रीय व्यवसायों और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा दे सकता था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement