Advertisement

NIT Karnataka के छात्रों ने बनाई शानदार इलेक्ट्रिक बाइक, 4 घंटे की चार्जिंग में दौड़ेगी 120 KM

एनआईटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. पृथ्वीराज यू ने कहा कि एनआईटी कर्नाटक के छात्रों ने परिसर के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनाई है.

NIT Karnataka के छात्रों ने बनाई शानदार इलेक्ट्रिक बाइक, 4 घंटे की चार्जिंग में दौड़ेगी 120 KM
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कर्नाटक (karnataka) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (National Institute of Technology Delhi) के विद्यार्थियों ने एक शानदार इलेक्ट्रोनिक बाइक का निर्माण किया है. इस बाइक का इस्तेमाल परिसर के लिए किया जाएगा. 

एनआईटी के सुरक्षाकर्मी परिसर में इस बाइक से प्रतिदिन लगभग 120 किमी की यात्रा कर सकते हैं. इस बाइक को लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग करके बनाया गया है. पूरी बैटरी को चार्ज करने के लिए बहुत कम समय की आवश्यकता होगी.  आपको बता दें कि पूरे भारत कुल 31  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैं. 

ये भी पढ़ेंः Petrol और CNG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली में ऑटो, टैक्सी चालक सोमवार को करेंगे हड़ताल

विद्यार्थियों ने बनाई इलेक्ट्रोनिक बाइक 
एएनआई ने रविवार को ट्विट कर इस बाइक की जानकारी और तस्वीरें साझा की. एनआईटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. पृथ्वीराज यू ने कहा कि एनआईटी कर्नाटक के छात्रों ने परिसर के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनाई है. एनआईटी के सुरक्षाकर्मी परिसर में प्रतिदिन इससे लगभग 120 किमी की यात्रा कर सकते हैं. इसे लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग करके बनाया गया है. बैटरी 3-4 घंटों में पूरी तरह  चार्ज हो जाती है. 

ये भी पढ़ेंः Lemon Inflation: नींबू महंगा हुआ तो नजर उतारने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करने लगे लोग, फोटो वायरल


इलेक्ट्रोनिक बाइक के फायदे
इलेक्ट्रोनिक बाइक का सबसे बड़ी फायदा यही है कि ये बाइक कम प्रदूषण करती हैं. पर्यावरण के लिहाज से इलेक्ट्रोनिक बाइक बहुत फायदेमंद है. इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से दिन-प्रति दिन बढ़ रहे पेट्रोल या डीजल की कीमतों से छुटकारा मिल जाता है. जेब और ध्वनि प्रदूषण के लिहाज से भी इलेक्ट्रोनिक बाइक बहुत किफायती है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement