Advertisement

UP में खत्म हुआ Night Curfew, घटते Covid केसों के बीच आम जनता को मिली बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड के घटते मामलों के बीच नाइड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है.

UP में खत्म हुआ Night Curfew, घटते Covid केसों के बीच आम जनता को मिली बड़ी राहत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में लगातार कोविड (Covid) महामारी के मामले कम हो रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकारें लगातार आम जनता को पाबंदियों से राहत दे रही हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) के प्रावधान को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. इसे आम जनता के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. 

योगी सरकार ने दी राहत

दरअसल, कोविड के मामलों में तेजी से आई कमी को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने लोगों को राहत देते हुए नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है. आपको बता दें कि यूपी में रात्रि कर्फ्यू की अवधि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक थी. वहीं नाइट कर्फ्यू के हटने से व्यापारी सहित अन्य लोग खुश हैं.

प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नाइट कर्फ्यू हटाए जाने का फैसला आज राज से ही लागू हो जाएगा. वहीं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने यूपी के सभी दफ्तरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने किया एशिया के सबसे बड़े Bio-CNG Plant का उद्घाटन, जानिए क्या हैं इसकी खासियत

पीक पर था कोविड

गौरतलब है कि प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर जनवरी माह के दौरान अपने पीक पर पहुंच गई थी जिसको देखते हुए प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए थे. पहले नाइट कर्फ्यू का समय 10 से 6 था लेकिन 13 फरवरी को रात्रि के समय को बढ़ाकर 10 की बजाए 11 कर दिया गया था क्योंकि फरवरी के पहले सप्ताह से लगातार कोविड के मामले कम हो रहे थे.

यह भी पढ़ें- क्यों अपने मंत्रियों को लोन पर देने के लिए तैयार हो गए Arvind Kejriwal?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement