Advertisement

कौन हैं अरबपति राजू मंटेना? जिनकी बेटी नेत्रा मंटेना की शादी ने उदयपुर को बना दिया 'इंटरनेशनल वेडिंग डेस्टिनेशन'

Who is Raju Mantena: भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति रामाराजू मंटेना का नाम इन दिनों इसलिए चर्चा में है, क्योंकि उनकी बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी सुर्खियों में है. उदयपुर में हो रही इस शादी में जूनियर डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशी-विदेशी सितारे शामिल होने पहुंचे हैं.

Latest News
कौन हैं अरबपति राजू मंटेना? जिनकी बेटी नेत्रा मंटेना की शादी ने उदयपुर को बना दिया 'इंटरनेशनल वेडिंग डेस्टिनेशन'
Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान का उदयपुर शहर इन दिनों अमेरिकी-भारतीय अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शाही शादी का गवाह बन रहा है. 21 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस भव्य समारोह ने पूरे देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस शादी में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों का जमावड़ा लगा है, जिससे यह साल 2025 की सबसे महंगी और हाई-प्रोफाइल वेडिंग में से एक बन गई है.

कौन हैं नेत्रा मंटेना के पिता राजू मंटेना?

राजू मंटेना, भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति हैं. उनका फार्मा और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी उद्योग में एक बड़ा नाम हैं. राजू मंटेना, अमेरिका स्थित फार्मा कंपनी इंजेनस फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन और सीईओ हैं. इससे पहले वे हेल्थकेयर फर्म P4 Healthcare के सीईओ भी रह चुके हैं.
उनका जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने हैदराबाद की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की और बाद में अमेरिका में क्लिनिकल फार्मेसी की पढ़ाई की. उन्होंने अपनी कई कंपनियां बेचकर अरबों की संपत्ति बनाई.
2017 में, राजू काफी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर को 28 किलोग्राम सोने से बनी सहस्रनाम माला भेंट की थी, जिसकी कीमत उस समय लगभग ₹8.36 करोड़ थी.

उदयपुर की रॉयल शादी में कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

दुल्हन नेत्रा मंटेना राजू मंटेना की इकलौती बेटी हैं, जिन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई फार्माकोलॉजी में पूरी की है और परिवार के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं. दूल्हे वामसी गद्दिराजू भी भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी हैं. वह फूड-टेक प्लेटफॉर्म सुपरऑर्डर के सह-संस्थापक और सीटीओ हैं, जिन्हें 2024 की फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में भी शामिल किया गया था.

रॉयल वेडिंग में ग्लोबल सितारों का जमावड़ा

नेत्रा और वामसी की शादी की गेस्ट लिस्ट किसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर प्रीमियर से कम नहीं है. करीब 40 देशों से 125 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल मेहमान और सेलेब्रिटीज इस शादी में शामिल हो रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी में शामिल हुए हैं. राजू मंटेना और ट्रंप परिवार की पुरानी दोस्ती है, क्योंकि वे फ्लोरिडा में पड़ोसी रह चुके हैं.
पॉप दिवा जेनिफर लोपेज और गायक जस्टिन बीबर भी समारोह में परफॉर्म करने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं, जिसने इस शादी को वैश्विक सुर्खियों में ला दिया है.
संगीत समारोह की मेजबानी करण जौहर और सोफी चौधरी ने की. रणवीर सिंह, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर जैसे सितारों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी.

उदयपुर की शादी की रस्में कहां हो रही हैं?

शादी की मुख्य रस्में पिछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर आईलैंड पैलेस और सिटी पैलेस में हो रही हैं. इस भव्यता और वीआईपी मूवमेंट के कारण उदयपुर शहर हाई अलर्ट पर है और इसकी तुलना अक्सर अंबानी परिवार की शाही शादियों से की जा रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement