भारत
31 मार्च तक चली दाखिला प्रक्रिया के बाद भी कई सीटें खाली रह गई थीं. खाली सीटों के लिए आज अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा.
डीएनए हिंदीः नीट (NEET) की काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने 10 मार्च से तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी. एमसीसी की ओर से 31 मार्च तक दाखिला प्रक्रिया चलने के बाद भी कई सीटें खाली रह गईं. अब इन सीटों के लिए एक अप्रैल के आवंटन प्रक्रिया को शुरू किया गया है. इसे लेकर आज अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा. इस प्रक्रिया में छात्रों को वही कॉलेज मिल सकेगा, जो विकल्प छात्रों द्वारा पूर्व के चरणों में भरा गया है. जैसे ही अंतिम परिणाम जारी हो जाएगा, छात्रों को संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करनी होगी. बता दें कि इस चरण के लिए छात्रों को अलग से पंजीकरण करने के साथ फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं थी.
यह भी पढ़ेंः Sri Lanka: इमरजेंसी के बीच पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, Mahinda Rajapaksa बने रहेंगे पीएम
146 सीटों के लिए आज जारी होगा परिणाम
नीट पीजी की 146 सीटों के लिए आज परिणाम जारी किया जाएगा. जिन छात्रों का इस लिस्ट में नाम आएगा वह 6 अप्रैल तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे. कोर्ट के आदेश के बाद इस लिस्ट को जारी किया जा रहा है.
यह भी पढ़ेंः नहीं थम रहे Petrol-Diesel के दाम, दो हफ्ते में 12वीं बार हुई बढ़ोतरी
नीट 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को
दूसरी तरफ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency, NTA) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2022 (National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2022) के लिए आधिकारिक परीक्षा डेट की घोषणा करेगी. एनईईटी-यूजी के लिए संभावित परीक्षा तिथि 17 जुलाई, 2022 है. इस तारीख पर आधिकारिक पुष्टि neet.nta.nic.in पर जारी की जानी बाकी है. 16 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवारों के लिए नीट आवेदन पत्र 2022 2 अप्रैल को जारी हो चुके हैं.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.