Advertisement

Nainital Accident: लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे 5 दोस्त, खाई में कूदा वाहन, 1 की मौत और 4 घायल

Nainital Accident: नैनीताल जिले के रामगढ़ इलाके में हुए हादसे में उत्तराखंड पुलिस ने अंधेरे में ही SDRF की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को निकाला है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Latest News
Nainital Accident: लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे 5 दोस्त, खाई में कूदा वाहन, 1 की मौत और 4 घायल

Nainital के Ramgarh में Lucknow के टूरिस्ट्स को खाई से रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल ले जाते उत्तराखंड पुलिसकर्मी.

Add DNA as a Preferred Source

Nainital Accident: उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन नैनीताल (Nainital) घूमने आए लखनऊ (Lucknow) के पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया है. बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को उनकी गाड़ी मुक्तेश्वर के रास्ते में रामगढ़ के पास गहरी खाई में गिर गई. इससे एक दोस्त की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं. उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने रात में ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से निकाला. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

लखनऊ के आलमबाग इलाके के हैं पांचों दोस्त
लखनऊ के आलमबाग इलाके से नैनीताल घूमने के लिए पांच लोग आए थे. घूमने के दौरान ये सभी लोग नैनीताल के करीब मौजूद एक अन्य हिल स्टेशन मुक्तेश्वर की तरफ जाने वाले रास्ते पर चले गए. रात के समय ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया, जिससे उनकी गाड़ी सीधे गहरी खाई में कूद गई. यह हादसा रामगढ़ के पास हुआ, जिसकी सूचना किसी राहगीर ने उत्तराखंड पुलिस को दी. उत्तराखंड पुलिस ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

खाई में मिले 4 घायल और एक शव
एसडीआरएफ के जवान रात के अंधेर में ही किसी तरह गहरी खाई में उतरे. खाई में उन्हें चार घायल व्यक्ति मिले, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. एसडीआरएफ की टीम सभी घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर कई सौ फुट ऊपर तक लेकर आई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. मृतक व्यक्ति के शव को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

इन लोगों को किया गया है रेस्क्यू
नैनीताल पुलिस के मुताबिक, खाई से 29 वर्षीय आदित्य शुक्ला पुत्र स्वर्गीय मनोज कुमार का शव बरामद किया गया है, जो लखनऊ के आलमबाग इलाके में इको गार्डन के करीब कैलाशपुरी निवासी थे. उनके अलावा घायलों में 29 वर्षीय मृदुल गुप्ता पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ, 29 वर्षीय रोहन अरोड़ा पुत्र महेश अरोड़ा को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया है. दोनों के पैर फ्रेक्चर हो गए हैं. इसके चलते उन्हें हल्द्वानी स्थित हायर सेंटर में इलज के लिए रेफर किया गया है. 28 वर्षीय तुषार तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ और 27 वर्षीय सुमित गुप्ता पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ को सामान्य चोट आई हैं. दोनों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement