Advertisement

'जय श्री राम' बोलकर मुस्लिम लड़के को पीटा, देखती रही पुलिस, जमकर हुई धुनाई

बांद्रा स्टेशन एक मुस्लिम लड़के को लोगों ने जमकर पीटा है. कहा जा रहा है कि वह एक हिंदू लड़की के साथ था, जिसके बाद कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उसे पीट दिया.

'जय श्री राम' बोलकर मुस्लिम लड़के को पीटा, देखती रही पुलिस, जमकर हुई धुनाई

बांद्रा स्टेशन पर हुई लड़के की पिटाई.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने एक मुस्लिम लड़के की पिटाई कर दी है. जब उस पर हमला हुआ तब वह एक हिंदू लड़की के साथ था. कुछ लोगों ने इसी वजह से लड़के की पिटाई कर दी. मारते वक्त लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए. मौके पर एक पुलिस अधिकारी भी मौजूद था लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा. 

मुस्लिम लड़का एक हिंदू लड़की के साथ कहीं जा रहा था, तभी उसे लोगों ने घेर कर पीट दिया. बांद्रा स्टेसन पर   8 से 10 लोगों ने धावा बोल दिया. भीड़ ने 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' का नारा लगाते हुए मुस्लिम लड़के को पीटना शुरू कर दिया.

21 जुलाई को हुई इस वारदात को देखकर लोग हैरान हैं. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद, अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है.

इसे भी पढ़ें- Punjab Floods: हिमाचल के बाद पंजाब में बाढ़ जैसे हालात, जलस्तर बढ़ने के बाद रेस्क्यू जारी

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, 'अगर कोई गलती करता है तो उसके लिए कानून है, लेकिन किसी को इस तरह से पीटने का अधिकार किसने दिया? FIR दर्ज हो गई है, अब बहुत जल्दी ये गुंडे सलाखों के पीछे होंगे.'

निर्मल नगर पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्होंने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है. इस केस की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement