भारत
पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
डीएनए हिंदी: मुंबई पुलिस साइबर सेल ने सोमवार को 'Bulli Bai' एप मामले में बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया है. मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए संदिग्ध की उम्र के अलावा उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया है. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
इस मामले में महाराष्ट्र के मंत्री सतेज बंटी डी पाटिल ने ट्वीट कर कहा, #BulliBai मामले पर अपडेट. मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हालांकि हम इस समय विवरण का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि इससे जांच में बाधा आ सकती है लेकिन मैं सभी पीड़ितों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपराधियों का लगातार पीछा कर रहे हैं और वे जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे.
Update on #BulliBai case:@MumbaiPolice has got a breakthrough.Though we cannot disclose the details at this moment as it may hamper the ongoing investigation, I would like to assure all the victims that we are proactively chasing the culprits & they will face the law very soon.
— Satej (Bunty) D. Patil (@satejp) January 3, 2022
बता दें कि मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कर नीलामी करने वाली एप को लेकर बवाल मच चुका है. हाल ही आईटी मिनिस्ट्री ने 'Bulli Bai' को ब्लॉक कर दिया था.
'Bulli Bai' app case : Mumbai Police has not revealed the identity of the suspect detained from Bengaluru yet, except for his age. Police have registered a case against unknown culprits under relevant sections of IPC and the IT Act.
— ANI (@ANI) January 3, 2022
महिलाओं के साथ ही कई राजनीतिक दलों के विरोध के बाद यह कार्रवाई की गई थी. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव को ट्वीट किया था. इसके बाद की कार्रवाई में एप को ब्लॉक कर दिया गया.
क्या है बुल्ली बाई एप?
बुल्ली बाई एप्लिकेशन को Github एपीआई पर होस्ट किया गया था. सोशल मीडिया पर एक्टिव 100 से ज्यादा महिलाओं को निशाने पर लिया गया. कई भारतीय महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी तस्वीरें अपलोड की गई हैं और उन्हें लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है. आरोप यह भी लगा कि तस्वीरों का सौदा भी किया जा रहा है.