भारत
Mumbai News: थाईलैंड से यह शख्स इतने सारे सांप क्यों स्मगल कर रहा था? इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन सभी सांपों को वन्यजीव संरक्षण कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत सीज कर लिया गया है.
Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक शख्स का बैग खोलने पर उसके अंदर दुर्लभ प्रजातियों के एक या दो नहीं बल्कि 47 जहरीले सांप बरामद हुए हैं. इतनी बड़ी संख्या में एक साथ जहरीले सांपों को देखकर कस्टम अधिकारियों के भी होश उड़ गए. तत्काल उस शख्स को हिरासत में ले लिया गया. आरोपी भारतीय नागरिक है, जो थाईलैंड घूमने के लिए गया था और वापस लौट रहा था. वह इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप क्यों लेकर आया है? इस बात का जवाब अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन कस्टम और पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. कस्टम विभाग ने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट की है, जिसे पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं और हवाई सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहे हैं.
बैग से निकले इन प्रजातियों के सांप
मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर यह घटना रविवार देर रात को हुई थी, जब थाईलैंड के बैंकॉक शहर से लौट रहे शख्स का बैग कस्टम अधिकारियों ने चेकिंग के लिए रोक लिया. इस बैग में दुर्लभ प्रजातियों के 47 वाइपर सांप (Viper Snake) मौजूद थे, जो बेहद जहरीले माने जाते हैं. इसके अलावा बैग में पांच कछुए भी मौजूद थे. मुंबई कस्टम (Mumbai Custom) की तरफ से एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखी पोस्ट में बताया गया है कि 3 टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर स्नेक, 44 इंडोनेशियाई पिट वाइपर (Indonesian Pit Viper) और पांच एशियाई लीफ टर्टल (कछुए) मुंबई हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग से बरामद हुए हैं. इस पोस्ट में इन सांपों और कछुओं की तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें एक डिब्बे के अंदर छटपटाते दर्जनों रंग-बिरंगे सांप दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि वाइपर को बेहद जहरीला सांप माना जाता है और आरोपी के पास मिली उसकी दोनों प्रजातियां बाकी वाइपर से भी ज्यादा जहरीली होती हैं.

क्या कहता है सांपों की तस्करी पर कानून
भारत में वन्यजीवों का प्रबंधन वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत किया जाता है. इस कानून के मुताबिक, जानवरों का आयात करना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन कुछ दुर्लभ व संरक्षित प्रजातियों के आयात पर प्रतिबंध है. इसके अलावा भी यदि किसी वन्यजीव को आयात करना होता है तो पहले उसके लिए जरूरी परमिट लेना पड़ता है. ऐसा कोई परमिट आरोपी यात्री के पास नहीं पाया गया है. इसके चलते ही सारे जीवों को जब्त करने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है.
क्या होगा अब इन जीवों का
वन्यजीव संरक्षण कानून (Wildlife Protection Act) के नियमों के मुताबिक, आरोपी यात्री के पास मिले सांप और कछुए वापस उसी देश भेजे जाएंगे, जहां से यात्री ने विमान पकड़ा था. इसका मतलब है कि इन कछुओं और सांपों को थाईलैंड वापस भेजा जाएगा. आरोपी यात्री के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
कब-कब पकड़ी गई है एयरपोर्ट पर जीवों की तस्करी
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.