Advertisement

मुलायम सिंह की सेहत 8 दिन बाद भी क्रिटिकल, मांगी जा रही दुआएं तो कहीं हो रहे हवन

Mulayam Singh Yadav Health Update: मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उन्हें जीवन रक्षक दवा दी जा रही हैं.

मुलायम सिंह की सेहत 8 दिन बाद भी क्रिटिकल, मांगी जा रही दुआएं तो कहीं हो रहे हवन

Mulayam Singh Yadav.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है. पिछले 8 दिन से उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है. इस बीच लखनऊ समेत प्रदेश भर में हवन-पूजन, सुंदरकांड और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करके मुलायम के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की जा रही है.

हरियाणा के गुरुग्राम की मेदांता अस्पताल द्वारा रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक है और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं. डॉक्टरों ने कहा कि मुलायम का आईसीयू में इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है.

ये भी पढ़ें- तेज बारिश बनी जानलेवा! गुरुग्राम में तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत

मुलामय में 2 अक्टूबर को ICU में किया गया था भर्ती
बता दें कि कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है. उन्हों 2 अक्टूबर को आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था. उन्हें ब्लड प्रेशर लो और ऑक्सीजन की कमी समेत कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर में हवन-पूजन, सुन्दरकांड पाठ, महामृत्युंजय मंत्र पाठ तथा हनुमान चालीसा पाठ के विभिन्न आयोजन हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- '2024 से BJP की उलटी गिनती शुरू, मोदी की 'आत्ममुग्ध' राजनीति को देंगे मात', RJD का दावा

कहीं मांगी जा रही दुआ तो कहीं हो रहे हवन
वहीं, अल्पसंख्यक समाज के लोग भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं. समाजवादी के अनुषांगिक संगठन लोहिया वाहिनी ने रविवार को लखनऊ के बिजनौर रोड स्थित कल्प सिटी में स्थापित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया. आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी सहित समाजवादी लोहिया वाहिनी की टीम ने भगवान शंकर का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया. सभी ने मुलायम के शीघ्र स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की.

(PTI इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement