Advertisement

मुखर्जी नगर की कोचिंग में लगी भीषण आग, ऊंची बिल्डिंग से रस्सी के सहारे उतरे स्टूडेंट्स, डरा देगा वीडियो

Delhi Coaching Center Fire: दिल्ली के एक कोचिंंग सेंटर में आग लग गई, जिसके चलते छात्र जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे से तीसरी मंजिल से नीचे कूदने लगे.

मुखर्जी नगर की कोचिंग में लगी भीषण आग, ऊंची बिल्डिंग से रस्सी के सहारे उतरे स्टूडेंट्स, डरा देगा वीडियो

Delhi Coaching Center

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां पहुंचीं. आग लगने से कोचिंग सेंटर में भारी अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए रस्सी से कूदने लगे. घटना के हैरान कर देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं. कूदने के दौरान कई छात्र घायल भी हुए हैं. 

बता दें कि आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र बाहर की ओर लटकी हुई रस्सी के सहारे नीचे उतर रहे थे. इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बिल्डिंग का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो कि वायरल हो गया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

यह भी पढ़ें- कोर्ट में दाखिल 1000 पेज की चार्जशीट में बृजभूषण को राहत और पहलवानों को झटका, पोक्सो केस नहीं चलेगा

मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियां

रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास गयाना भवन है और इसके पास की कोचिंग सेंटर में आग लगी है. दमकल की कुल 11 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और तुरंत ही राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया. बता दें कि कोचिंग सेंटर में धुंआ फैलने की वजह से छात्रों में अफरातफरी मच गई थी.

यह भी पढ़ें- Biporjoy Cyclone Live: दस्तक देने लगा बिपरजॉय चक्रवात, NDRF तैनात, स्टैंडबाय पर है सेना  

कैसे लगी भीषण आग 

बताया जा रहा है कि यह सिविल सर्विस की पढ़ाई करने वाले छात्रों का कोचिंग सेंटर है. दिल्ली पुलिस की PRO सुमन लावा ने बताया कि आग बिल्डिंग के एक मीटर में लगी थी जिसके बाद तुरंत अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी, कुछ छात्र इस दौरान बिल्डिंग से नीचे कूदने लगे जिसके चलते 3-4 छात्र घायल हैं सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement