Advertisement

यूपी में कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में शामिल, पूर्व BSP मंत्री अनीस अहमद SP में शामिल, अखिलेश की मौजूदगी में SP में शामिल हुए, पूर्व BSP मंत्री अनीस अहमद भी SP में शामिल, अखिलेश की मौजूदगी में SP की सदस्यता ली, पूर्व मंत्री अनीस अहमद भी SP में शामिल हुए | पटना में शिवाजी चौक के पास गोलीबारी, फायरिंग में दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, अज्ञात बदमाशों ने 2 युवकों को गोली मारी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया | यवतमाल और उमरखेड़ में 14 जगह पर छापेमारी, महाराष्ट्र में ATS की 21 जगहों पर छापेमारी, अहिल्यानगर में 7 जगह पर छापेमारी की गई, कई युवकों के आतंकी संगठनों से संपर्क की सूचना, महाराष्ट्र- सूचना मिलने के बाद ATS की छापेमारी, महाराष्ट्र के यवतमाल में 14 जगह पर छापेमारी, अहिल्यानगर में ATS की 7 जगह छापेमारी, कई युवकों के आतंकी संगठनों से संपर्क का शक, सूचना मिलने के बाद ATS ने की छापेमारी

Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 8 बार किया गया कॉल

Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकाने वाले ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर 8 बार कॉल की है.

Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 8 बार किया गया कॉल

मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकाने वाले ने एक या दो बार नहीं बल्कि 8 बार धमकी भरा कॉल किया है. ये फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में मुंबई से एक शख्स को हिरासत में लिया है.

इस मामले की शिकायत डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिली थी. इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं. हालांकि, इसे असेंबल नहीं किया गया था. एंटीलिया के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में एक बैग में चिट्टी भी मिली थी. जिसमें अंबानी परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

ये भी पढ़ें- 25 साल का ब्लूप्रिंट... 5 प्रण, भाई-भतीजावाद  का खात्मा, पढ़ें PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

अंबानी परिवार की बढ़ाई गई थी सुरक्षा
बैग में मुंबई इंडियंस लिखा हुआ था. चिट्ठी में लिखा था, 'तुम और तुम्हारा परिवार संभल जाओं वरना बम से उड़ाने का इंतजाम हो गया है.' इसके बाद मुंबई पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. वहीं, मुकेश अंबानी के Z+ सुरक्षा दी गई और उनकी पत्नी नीता अंबानी को Y कैटिगरी की सुरक्षा प्रदान की गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement