Advertisement

MP: महिला ने बीच सड़क की पति से बदसलूकी, युवक बोला- शादी के बाद हर दिन पिट रहा हूं

व्यक्ति का आरोप है कि महिला पूरे दिन अन्य लड़कों के साथ घूमती है और शराब का सेवन भी करती है.

MP: महिला ने बीच सड़क की पति से बदसलूकी, युवक बोला- शादी के बाद हर दिन पिट रहा हूं
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां टीकमगढ़ नगर में एक महिला ने बीच सड़क पर अपने पति को टैक्सी से खींचकर बाहर निकाला और फिर घंटों उसके साथ बदसलुकी की. इतना ही नहीं, महिला ने व्यक्ति का कॉलर पकड़ा और उसे खींचते हुए तकरीबन 1 किलोमीटर दूर स्थित शहर कोतवाली तक पैदल ही ले गई.

जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर के मध्य स्थित चीफ स्टोर के सामने घटी. मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सूटबूट पहने एक महिला पहले अपने पति के साथ गाली गलौज करती है और फिर कॉलर पकड़कर खींचते हुए जबरन उसे थाने ले जाती है. 

वहीं इस बीच हैरान कर देने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की बजाए तमाशाई बने वीडियो बनाते रहे. 

इधर थाने पहुंचकर पीड़ित पति ने बताया कि उसने करीब एक माह पूर्व टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम मंदिर से उक्त महिला से शादी की थी. हालांकि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी सुबह घर पर ताला डालकर बिना बताए चली जाती है और शाम को वापस आती है.

ये भी पढ़ें- Bihar: नैनो कार से बना हेलीकॉप्टर, किराये पर लेने के लिए देने होंगे बस 15 हजार

व्यक्ति का आरोप है कि महिला पूरे दिन अन्य लड़कों के साथ घूमती है और शराब का सेवन भी करती है. इसके अलावा आए दिन उसके साथ मारपीट भी करती है और उसे धमकियां देती है. पीड़ित ने बताया कि महिला की इन्हीं हरकतों से तंग आकर उसने अपना घर खाली कर दूसरी जगह सामान शिफ्ट किया था. हालांकि महिला को इस बात से भी नाराजगी है. यही कारण है कि उसने बीच सड़क पर व्यक्ति के साथ बदसलूकी की और जबरन उसे टीकमगढ़ थाना कोतवाली ले आई.  

फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर पति पत्नी दोनों की शिकायत दर्ज कर ली है. 

(रिपोर्टर- आर.बी.सिंह परमार)

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement