Advertisement

कांग्रेस नेता अरुण यादव का विवादित बयान, 'मोदीजी MP आ रहे हैं, चाहें तो उनके पिता भी आ जाएं'

Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है. इस दौरान ही कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है जिस पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है.

कांग्रेस नेता अरुण यादव का विवादित बयान, 'मोदीजी MP आ रहे हैं, चाहें तो उनके पिता भी आ जाएं'

Congress Leader Arun Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच सियासी पारा भी हाई है. ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पीएम मोदी के लिए विवादित बयान दे दिया जिसके बाद एक नया बवाल खड़ा हो गया है. अरुण यादव अपने बयान में पीएम मोदी के पिता का जिक्र कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर गए थे. इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक, सभी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं.

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए अरुण यादव ने एक विवादित बयान दे दिया. यादव ने प्रदेश में भाजपा के बड़े नेताओं के आने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते कहा, "मध्य प्रदेश में कोई भी आ जाए, चाहे मोदी जी आएं और उनके ऊपर कोई हो चाहे वो आ जाएं, नड्डा जी आ ही रहे हैं चल ही रहा है, मोदी जी के पिताजी भी आना चाहें तो आ जाएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बदलाव की बयार है, जो कि स्पष्ट हमें नजर आ रही है."

यह भी पढ़ें- देखते ही देखते धंस गई पूरी पार्किंग, खिलौनों की तरह पलट गईं गाड़ियां, वीडियो देख डर गए लोग

भड़के सीएम शिवराज सिंह चौहान

अरुण यादव के इस विवादित बयान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान भड़क गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा प्रधानमंत्री जी के स्वर्गीय पिता पर जो अभद्र टिप्पणी की गई है, वह उनकी स्तरहीन मानसिकता की प्रतीक है. यही कांग्रेसी कल्चर और इनकी मोहब्बत की दुकान है. सीएम ने पीएम मोदी को देश का मान और देशवासियों का स्वाभिमान बता दिया.

कुंठा का जवाब देगी जनता

शिवराज सिंह चौहान ने अरुण यादव के बयान को लेकर कहा कि कांग्रेस रसातल में जा रही है और जब देश के यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी का सीधे मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रही है, तो अभद्र और असभ्य भाषा पर उतर आई है. अरुण यादव ने राजनैतिक मर्यादाएं तोड़ीं हैं, उनके बयान से मध्य प्रदेश शर्मिंदा है. अरुण यादव और कांग्रेस की कुंठा का जवाब मध्य प्रदेश की जनता देगी.

यह भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जनता की राय मांग रहा विधि आयोग, यहां जानिए अपने विचार बताने का तरीका  

कांग्रेस पर बरस पड़े नरोत्तम मिश्रा

सीएम के अलावा राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस नेता के बयान पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी है. अरुण यादव को उनके पिता स्व. सुभाष यादव जी ने संस्कार देने में कोई कमी रख दी. उनके बेटे की भाषा ऐसी नहीं हो सकती, यह इटली के वंशज की सरपरस्ती वाली भाषा है, जो कभी प्रधानमंत्री को जहरीला सांप बोलते हैं. कभी मौत का सौदागर बोलते हैं. नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान के जरिए सीधे गांधी परिवार को निशाने पर ले लिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement