Advertisement

MP Board 10th, 12th Results: एमपी बोर्ड के नतीजों पर आई बड़ी खबर, जानिए कब घोषित हो सकते हैं परिणाम

मार्च के मध्य में दोनों 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं खत्म हो चुकी थीं और अब जल्द ही रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं.

MP Board 10th, 12th Results: एमपी बोर्ड के नतीजों पर आई बड़ी खबर, जानिए कब घोषित हो सकते हैं परिणाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं (Bihar Board 10th 12th Results) के नतीजे घोषित हुए थे. वहीं अब जल्द ही मध्य प्रदेश शिक्षा परिषद के भी 10वीं और 12वीं के नतीजे (MP Board 10th, 12th Results) घोषित होने वाले हैं. ऐसे में अब एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये नतीजे कब कैसे और कहां देखे जा सकेंगे. गौरतलब है कि 10 की परीक्षा 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 10 मार्च को खत्म हो गईं थीं. ऐसे में अब यदि आप भी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. 

खत्म हो चुकी हैं परीक्षा

आपको बता दें कि परीक्षा के खात्मे के बाद एमपी बोर्ड (MP Board) की 10वीं, 12वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी. रिजल्ट कब तक आएगा यह इसको लेकर अभी तक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. 

कब आने वाला है रिजल्ट

रिजल्ट कब आएगा इसके लिए एमपी बोर्ड जल्द ही तारीखों का ऐलान करेगा. ऐसे में छात्रों के लिए आवश्यक है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in चेक करते रहे. नतीजों से जुड़ी जानकारी सबसे पहले इस पर ही देखने को मिलेगी.

कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान प्रोसेस की मदद ले सकते हैं.

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं.
  • अब 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट लेकर रख लें.

Swiggy-Zomato ने मुनाफे के लिए रेस्टोरेंट्स पर बनाया दबाव, ग्राहकों को भी होता है बड़ा नुकसान

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement