Advertisement

Good Touch-Bad Touch समझा रही थी मां, बेटी ने किया ऐसा खुलासा कि गिरफ्तार हो गया रेपिस्ट टीचर

बच्ची ने महिला को बताया कि टीचर ने प्रैक्टिस के दौरान बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Good Touch-Bad Touch समझा रही थी मां, बेटी ने किया ऐसा खुलासा कि गिरफ्तार हो गया रेपिस्ट टीचर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के जोधपुर में एक मासूम के साथ चार साल पहले हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ है. हैरानी की बात यह रही कि यह खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां उसे 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में बताया. मां अपनी बच्ची को समझा रही थी तभी मासूम ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. 

क्या है पूरा मामला?
9 वर्षीय बच्ची ने अपनी मां को बताया कि घटना साल 2018 की है. बच्ची ने कहा, '26 फरवरी के दिन मैं अपने स्कूल में होने वाले एनुअल फंक्शन के लिए डांस प्रैक्टिस कर रही थी. उसी दिन स्कूल के ही डांस टीचर ने मेरे साथ गंदी हरकत की.' बच्ची ने महिला को बताया कि टीचर ने प्रैक्टिस के दौरान बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही उसे धमकी भी दी थी. टीचर ने बच्ची को डराते हुए कहा था कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो वो उसे जान से मार डालेगा. 

ये भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल का BJP को चैलेंज, कहा- MCD चुनाव समय पर कराओ, हारे तो छोड़ देंगे राजनीति

बच्ची डर गई थी लेकिन जैसे ही बच्ची की मां को इस बारे में पता वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई. यहां उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. बच्ची का मेडिकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी डांस टीचर के खिलाफ एक्शन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना को लेकर बच्ची की मां ने बताया, उस दिन के बाद से ही वो काफी डरी-सहमी रहती थी. वो अक्सर कहा करती थी कि उसे दर्द हो रहा है. हमने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पाया था. 
 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement