Advertisement

Google Search : सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये शब्द, IPL रहा टॉप पर

गूगल इंडिया ने हाल ही में साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्दों की एक सूची जारी की है.

Google Search : सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये शब्द, IPL रहा टॉप पर

Google Search

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः साल 2021 कई तरह की घटनाओं का गवाह बना. कई हस्तियां चर्चा में रहीं. कई सवालों ने परेशान किया. कई जवाब मिले. इस सबको लेकर साल भर हम सर्च इंजन गूगल पर जो कुछ सर्च करते रहे, अब उसकी लिस्ट सामने आ गई है.

गूगल इंडिया ने हाल ही में साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्दों की एक सूची जारी की है. इस सूची में बताया गया है कि खेल से लेकर मनोरंजन तक किस कैटेगेरी में भारत के लोगों ने किस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया. गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्दों में शामिल हैं- क्रिकेट, कोविड वैक्सीनेशन और टोक्यो ओलंपिक्स. 
इसके अलावा सबसे ज्यादा सर्च की गई टर्म्स में शामिल है- ब्लैक फंगस क्या होता है, तालिबान क्या है, रेमेडेसिविर क्या होता है जैसे सवाल.

सबसे ज्यादा सर्च किए गए और ट्रेंडिंग कीवर्ड्स में शामिल रहे indian premier leage,वैक्सीन पोर्टल CoWIN, T20 World Cup और यूरो कप. इसके अलावा फ्रेंच ओपन, पैरालंपिक्स, विंबल्डन, कोपा अमेरिका, यूरो कप भी खेल की दुनिया के सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्द रहे.

सबसे ज्यादा सर्च की गईं हस्तियां
इंडियन ट्रैक और फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा इस साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई हस्तियों में टॉप पर रहे हैं. इसकी वजह रही उनकी ओलंपिक में की गई शानदार परफॉर्मेंस, जिसकी बदौलत भारत ने सौ साल बाद एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता.  इसके बाद सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सबसे ज्यादा सर्च किया गया. इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक्स मेडलिस्ट पीवी सिंधू और बजरंग पूनिया को भी काफी ज्यादा सर्च किया गया. सबसे ज्यादा सर्च की गई हस्तियों की इस लिस्ट में एलन मस्क, विक्की कौशल, शहनाज गिल और राज कुंद्रा भी टॉप सर्च में शामिल रहे. 

गूगल सर्च की टॉप-10 लिस्ट

1. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League)
2. कोविन (CoWIN)
3.  आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup)
4. यूरो कप (Euro Cup )
5. टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics)
6. कोविड वैक्सीन (COVID vaccine)
7. फ्री फायर रीडीम कोड (Free Fire redeem code)
8. कोपा अमेरिका (Copa America)
9. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)
10. आर्यन खान (Aryan Khan)

  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement