भारत
Happiest City Kanpur: भारत का वैश्विक स्तर पर हैप्पीनेस इंडेक्स में स्थान काफी नीचे है लेकिन कानपुर दुनिया टॉप 10 खुशहाल शहरों में से एक हैं.
डीएनए हिंदी: हाल ही में हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें भारत को काफी नीचे रखा गया है. देश को 126वीं रैंक मिली है. भारत से आगे पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश हैं. जब भारत में लोग दिल्ली मुंबई की चकाचौंध के बीच अपनी खुशियां ढूंढ रहे हैं तो उस प्रतिस्पर्धा के बीच खुशहाली के मामले में उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर पूरे देश में अव्वल बनकर सामने आया है. हैप्पीनेस इंडेक्स रेटिंग में कानपुर भारत का सबसे खुशहाल शहर साबित हुआ है. यहां की मौज और चिकाईबाजी ने इसे वैश्विक स्तर पर अहम स्थान दिला दिया है.
दरअसल, हाल ही में आई संयुक्त राष्ट्र की हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट में भारत के दिल्ली, मुंबई के मुकाबले कानपुर शहर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है. कानपुर की रेटिंग खुशहाल शहर के मामले में देश में पहले स्थान पर है. इतना ही नहीं दुनिया के 40 खुशहाल शहरों में कानपुर 9वें नंबर पर है.
खतरे में है राहुल गांधी की सांसदी, आगे का प्लान बनाने के लिए कांग्रेस ने बुला ली विपक्ष की बैठक
बता दें कि इस रिपोर्ट में दुनियाभर के सबसे खुश शहरों की एक सूची बनाई गई है, जिसमें कानपुर एकमात्र भारत का ऐसा शहर है जिसे इस सूची में शामिल किया गया है. कनपुरियों के दिलचस्प अंदाज और चौड़ के चलते यहां लोग हमेशा खुशहाल रहते हैं. इसी के चलते कानपुर ने वैश्विक स्तर पर न केवल यूपी बल्कि भारत को गौरवान्वित किया है.
अब यह किस आधार पर तय किया गया कि कानपुर सबसे ज्यादा खुशहाल है तो बता दें कि इसका एक पैमाना होता है. इसके लिए टीम ने अलग-अलग कई बिंदुओं पर काम किया. यहां रहने वाले लोगों के खुशमिजाज होने के पीछे कानपुर की समृद्ध विरासत, स्वादिष्ट भोजन, मस्त मौला नाइट लाइफ और सस्ता रहन-सहन जैसी वजहें प्रमुख हैं जो कि एक खुशहाल जीवन प्रदान करती हैं.
अमृतपाल सिंह ने बदला भेष, छाते में छिपाया चेहरा फिर भी मिला सुराग, पंजाब पुलिस ने शेयर किया वीडियो
गौरतलब है कि कानपुर को यूपी की औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है. चमड़े का सबसे ज्यादा काम कानपुर में ही होता है. इसके अलावा प्रसिद्ध स्थानों की बात करें तो कानपुर का जेके मंदिर से लेकर गंगा बैराज, बिठूर फूलबाग, परेड काफी पॉपुलर हैं. कानपुर के ठग्गू के लड्डू की तारीफ पूरी दुनिया में होती है. राजनेता से लेकर क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार तक इसका स्वाद चख चुके हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.