Advertisement

Ramadan के महीने में काले खां ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाया गलती से मिला 3 लाख का खजाना

काले खां को कबाड़ में किसी ने गलती से पैसे और जेवर तक दे दिए थे लेकिन उन्होंने अपनी ईमानदारी दिखाते हुए सारी कीमती चीजें वापस कर दी.

Ramadan के महीने में काले खां ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाया गलती से मिला 3 लाख का खजाना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम में जावरा निवासी एक काले खां नाम के कबाड़ी के पास भंगार में तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी आ गई. ऐसे में कबाड़ी ने रातभर सोचा, लेकिन उसके दिल ने कहा वापस लौटा दोय उसने अगले ही दिन सारा माल उस व्यक्ति को खोजकर लौटा दिया.रमजान के महीनें में इस शख्स ने जो कारनामा किया है वो लोगों द्वारा खूब प्रशंसा बटोर रहा है. वहीं बाद में इलाके के विधायक ने भी कबाड़ी का सम्मान किया.

कबाड़ में मिला था खजाना 

दरअसल, रतलाम के ही जवारा निवासी कबाड़ी ने संदीप राठौर के यहां से भंगार खरीदा था. इस खरीदे गए सामान में कुछ डिब्बे भी थे, जिसे उसने वहां चेक नहीं किया. वहीं जब घर लाकर छंटनी कर डिब्बे को खोला तो उसमे से चांदी के पायजेब, सोने का पैंडल, सोने के दाने व अन्य करीब तीन लाख रुपए के आभूषण निकले. इसमें करीब 80 हजार रुपए नकद मिले. यह सब देख काले खां चौक गया. रातभर उसे नींद नहीं आई. वह सोचता रहा क्या करे क्या ना करे. 

काम की बात: यहां जानिए क्या है घर खरीदने का सही समय, Home Loan का भी उठा सकते हैं फायदा

विधायक ने किया सम्मान

वहीं आंतरिक उहापोह के बाद काले खां ने दिल की आवाज सुन ये सब उस व्यक्ति को वापस लौटाने का निर्णय लिया. मंगलवार शाम को कबाड़ी काले खां गांव पहुंचा और सामान लौटा दिया. काले खां की ईमानदारी की पूरे गांव ने सराहना की. विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने भी उसका माला पहनाकर सम्मान कर दिया. सामान पाकर संदीप ने भी अपनी भूल मानते हुए काले खां को सम्मानित किया है. वहीं रमजान के मौके पर काले खां ने ईमानदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. 

Jahangirpuri Demolation: जहांगीरपुरी में बुलडोजर एक्शन पर जारी रहेगी रोक, SC ने कहा- पूरे देश का नहीं दे सकते आदेश

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement