Advertisement

Monsoon Update: अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, 27 मई तक केरल में देगा दस्तक

मौसम विभाग (IMD) ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है.

Monsoon Update: अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, 27 मई तक केरल में देगा दस्तक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को अच्छी खबर दी है. मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है और दक्षिण पश्चिम मानसून केरल (Kerala) की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य तक केरल में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार शाम को बताया कि  इस सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. यदि इस सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार होगा, जब मॉनसून इतनी जल्दी आएगा.

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें: Food Shortage in the World: दुनिया से खत्म हो जाएगा अन्न, Museum में दिखेगी दाल-रोटी?

27 मई तक केरल में पहुंचेगा मानसून
इससे पहले मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था. मौसम विभाग ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है. आम तौर पर केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है. विभाग ने कहा कि सप्ताह के कई दिन केरल तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने का अनुमान है. कुछ राहत के बाद गुरुवार को पूरे पश्चिमोत्तर भारत में तापमान बढ़ गया है और बाड़मेर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement