Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: BJP खेलेगी अपना Master Stroke, क्रिकेटर Mohammed Shami को इस सीट से लड़ाएगी चुनाव

Lok Sabha elections 2024: भाजपा ने पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee की तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देने के लिए क्रिकेट का सहारा लेने का निर्णय लिया है. इसके लिए बंगाल में मोहम्मद शमी की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश की जा रही है.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: BJP खेलेगी अपना Master Stroke, क्रिकेटर Mohammed Shami को इस सीट से लड़ाएगी चुनाव

mohammad shami gave sharp answers to reporters after win against New Zealand know what he said
 

Add DNA as a Preferred Source

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. अन्य सीटों पर भी भगवा दल अपने 'मिशन 400' के हिसाब से उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटी हुई है. इसी कवायद के बीच पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के एक मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को क्रिकेट के सहारे चुनौती देने की कोशिश में है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही है. भाजपा ने इसके लिए शमी से संपर्क किया है और उन्हें लोकसभा सीट ऑफर की है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शमी ने अभी तक इसके लिए भाजपा को सहमति नहीं दी है और ना ही इस ऑफर को रिजेक्ट किया है. हालांकि DNA इन रिपोर्ट्स में किए दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

बशीरहाट सीट पर नुसरत जहां को दे सकते हैं चुनौती

'आजतक' की रिपोर्ट में मोहम्मद शमी को भाजपा द्वारा चुनाव में उतारे जाने का दावा किया गया है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शमी को भाजपा TMC सांसद व बांग्ला एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) के सामने बशीरहाट लोकसभा सीट से टिकट देना चाहती है. इससे भाजपा क्रिकेट के जरिये फिल्मों को जादू को फीका करना चाहती है. साथ ही इस सीट से शमी को उतारे जाने के पीछे एक और कारण भी है.

दरअसल बशीरहाट लोकसभा इलाके में ही संदेशखाली (Sandeshkhali) आता है. संदेशखाली इस समय बंगाल ही नहीं पूरे देश की राजनीति में चर्चा का सबब बना हुआ है. संदेशखाली में ही TMC नेता शाहजहां शेख (Sheikh Shahjahan) की गिरफ्तारी के लिए गई ED टीम पर हमला हुआ था. साथ ही संदेशखाली में ही महिलाओं ने शाहजहां शेख और उसके साथियों पर यौन शोषण व जमीन कब्जाने के आरोप लगाकर मोर्चा खोला हुआ है. भाजपा इस मुद्दे को बड़े जोरशोर से उठा रही है. संदेशखाली में मुस्लिम वोटर्स की संख्या ज्यादा है. इस कारण भाजपा किसी मुस्लिम चेहरे को ही यहां से टिकट देकर वोटों का बंटवारा करना चाहती है.

बंगाल से है शमी का खास नाता

पश्चिम बंगाल में मोहम्मद शमी को टिकट दिए जाने का खास कारण है. दरअसल मोहम्मद शमी बंगाल के लिए जानापहचाना चेहरा हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी शमी रणजी ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल के लिए ही खेलते हैं. इससे पहले वे लंबे समय तक कोलकाता क्रिकेट लीग का भी हिस्सा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के लिए दिखाए खेल के कारण ही उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी. शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ भी पश्चिम बंगाल के लिए ही रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. 

वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट नहीं खेल रहे शमी

मोहम्मद शमी इस साल भारतीय धरती पर हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हीरो रहे थे. उन्होंने जोरदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे. हालांकि वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. शमी को इस दौरान चोट लग गई थी और वे तभी से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. उन्हें छोटी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा है.

भाजपा भिड़ा रही सौरव गांगुली को भी उतारने की जुगत

भाजपा पश्चिम बंगाल में क्रिकेट के सहारे टीएमसी को चुनौती देने की रणनीति के तहत सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) पर भी डोरे डाल चुकी है. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली बंगाल ही नहीं भारत के बेहद पॉपुलर क्रिकेटरों में से एक रहे हैं. पश्चिम बंगाल में सौरव के लिए क्रिकेट फैंस की दीवानापन बेइंतहा है. इसके चलते भगवा दल ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर कई बार दिया है. सौरव को प्रदेश अध्यक्ष का पद भी ऑफर किया गया था. हालांकि अब तक सौरव ने भगवा दल को हां नहीं कहा है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement