Advertisement

Hyundai के भारत विरोधी एजेंडे पर सख्त मोदी सरकार, Piyush Goyal ने संसद में दिया बड़ा बयान

भारत विरोधी टिप्पणी को लेकर हुए ह्यूंडई विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने संसद में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सशक्त माफी मांगने को कहा है.

Hyundai के भारत विरोधी एजेंडे पर सख्त मोदी सरकार, Piyush Goyal ने संसद में दिया बड़ा बयान

hyundai india

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कश्मीर की आजादी को लेकर पाकिस्तान का समर्थन करने और भारत के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर ह्यूंडई Hyundai का भारत में सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ और कंपनी को माफी भी मांगनी पड़ी लेकिन अब कंपनी को भारत सरकार से भी झटका मिला है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि सरकार कंपनी से माफी मांगी मांगने को कहा है.

केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान

दरअसल, पाकिस्तान के समर्थन में कश्मीर की आजादी पर ट्वीट करने को लेकर देश की दिग्गज आटोमोबाइल कंपनी ह्यूंडई की खूब आलोचना हुई है. ऐसे में लोग सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं. वहीं अब इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “सरकार ने कंपनी को स्पष्ट रूप से माफी मांगने के लिए और अधिक सशक्त होने के लिए कहा है.”

कंपनी ने जताया था खेद

हुंडई ने मंगलवार को एक ट्विटर पोस्ट में कहा , "व्यावसायिक नीति के रूप में हुंडई मोटर कंपनी किसी विशिष्ट क्षेत्र में राजनीतिक या धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करती है. इस अनौपचारिक सोशल मीडिया गतिविधि से भारत के लोगों को हुए किसी भी अपराध के लिए हमें गहरा खेद है."

यह भी पढ़ें- Hyundai ने कहा-भारत मेरा दूसरा घर, जानिए कितना बड़ा है हुंडई का भारतीय बाजार 

क्या है पूरा विवाद

गौरतलब है कि ह्यूंडई पाकिस्तानी यूनिट ने 5 फरवरी को कश्मीर की आजादी के नाम के पाकिस्तानी एजेंडे को समर्थन दिया था और अपने ट्विटर अकाउंट से पाकिस्तान का समर्थन किया था जिसके बाद से कंपनी का भारत में विरोध शुरु हो गया और कंपनी को बायकॉट कैंपेन तक का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं कंपनी के शेयर में भी लगातार गिरावट हो रही है. गौरतलब है कि किआ मोटर्स और केएफसी के खिलाफ भी इसी तरह देश में विरोध शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें- Hyundai और Kia के बाद कश्मीर विवाद में कूदे Pizza Hut और KFC, इस तरह मांगी माफी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement