भारत
Shocking News: हादसा केरल के तिरुविल्वामला में हुआ है. फोन की बैटरी फटने के कारण तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है. पुलिस जांच कर रही है.
डीएनए हिंदी: Kerala News- केरल के तिरुविल्वामला में मोबाइल फोन के फटने से उस पर वीडियो देख रही 8 साल की बच्ची की मौत हो गई है. यह हादसा सोमवार रात करीब 10.30 बजे हुआ. मोबाइल फटने से घायल हुई बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मरने वाली बच्ची का नाम आदित्यश्री था और वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी. पुलिस मोबाइल के फटने के कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली है.
पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य के घर में हुआ हादसा
मलयालम मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात को पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार के घर में हुआ है. मरने वाली बच्ची आदित्यश्री अशोक कुमार की बेटी थी. घटना के समय आदित्यश्री बहुत देर से मोबाइल पर लगातार वीडियो देख रही थी, जिससे मोबाइल फोन गर्म हो गया था. माना जा रहा है कि इसी कारण बैटरी के ओवरहीट होने से उसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट के समय बच्ची अपने हाथ में मोबाइल लेकर चेहरे को स्क्रीन के बेहद करीब लाकर वीडियो देख रही थी. इसके चलते विस्फोट होते ही वह बुरी तरह घायल हो गई. उसके दाएं हाथ की अंगुलियां टूट गईं और हथेली जल गई. उसका चेहरा भी बुरी तरह जल गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की बेहद कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई.
तीन साल पहले खरीदा था मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, जिस मोबाइल में विस्फोट हुआ है, उसे तीन साल पहले आदित्यश्री के चाचा ने खरीदकर उसके पिता को दिया था. पिछले साल फोन की बैटरी बदली गई थी. माना जा रहा है कि मोबाइल फोन में लोकल बैटरी डाली गई थी, जिससे वह फट गई.
आपके साथ भी हो सकता है हादसा, बरतें ये सावधानी
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.