Advertisement

Mirzapur: तीन साल के बच्चे का भी नहीं आया ख्याल, मायके गई शादीशुदा महिला प्रेमी संग हुई फरार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक महिला अपने तीन साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई. मामले की जानकारी उसके पिता ने पुलिस को दी.

Mirzapur: तीन साल के बच्चे का भी नहीं आया ख्याल, मायके गई शादीशुदा महिला प्रेमी संग हुई फरार

Gujarat woman murder mystery 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीं: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के लिए तीन साल के बच्चे को ही छोड़ दिया और तो और अपनी शादी की भी परवाह नहीं की. शादीशुदा इस महिला का तीन साल का बच्चा है, लेकिन उसे मायके के पास रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया था, जिसके साथ उसने जीने मरने की कस्में खाई थी. उसी प्यार के लिए न तो उसने अपनी शादी के बारे में सोचा और न ही एक पल भी अपने मासूम बच्चे का ख्यास उसे आया.

मामला मिर्जापुर के राजगढ़ थाने अंतर्गत आने वाले एक गांव का है. महिला के फरार होने की जानकारी उसके पिता ने खुद पुलिस को दी. करीब तीन साल पहले ही फिरोजाबाद में उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद जैसे आमतौर पर महिलाएं अपने मायके आया जाया करती हैं, ठीक वैसे ही ये महिला भी बीच-बीच में मायके आती थी. बताया गया है कि इसी बीच उसे पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया था. 

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए बनाई पति की मौत की कहानी, सच्चाई सामने आई तो पत्नी के उड़ गए होश

जब महिला अपने प्रेमी संग फरार हुई तब वो मायके ही आई हुई थी. पुलिस को उसके पिता ने बताया कि वो अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है. पिता ने महिला को ससुराल को भी इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बच्चे का पिता उसे वापस लेकर चला गया. 

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड संग मिलकर लड़की ने दी मां की सुपारी, कचरे के डिब्बे में मिली लाश

इस मामले पर राजगढ़ के थाना अधिकारी ने कहा है कि उन्हें शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई करेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement