Advertisement

Goa के रिजॉर्ट में रूम अटेंडेंट ने 12 साल की रूसी लड़की से किया रेप, कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार

Goa News: गोवा में एक नाबालिग और रूस की लड़की से रेप के आरोप में एक रिजॉर्ट के रूम अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Goa के रिजॉर्ट में रूम अटेंडेंट ने 12 साल की रूसी लड़की से किया रेप, कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गोवा के एक रिजॉर्ट में रूम अटेंडेंट का काम करने वाले शख्स को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस शख्स ने रिजॉर्ट में आई 12 साल की रूसी लड़की का बलात्कार किया. घटना के समय बच्ची की मां रिजॉर्ट से बाहर किसी बाजार में गई थी और अपनी बेटी को स्वीमिंग पूल में छोड़ दिया था. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को कर्नाटक में उसके घर से गिरफ्तार किया है.

आरोपी का नाम रवि लमानी है और वह शादीशुदा है. गोवा पुलिस की टीम कर्नाटक के गडग गई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया. रेप की घटना 6 मई की है और बच्ची की मां ने 9 मई को केस दर्ज करवाया था. इसके बाद, आरोपी को 10 मई को गिरफ्तार किया गया. 

यह भी पढ़ें- Sex Workers के पास है न कहने का हक लेकिन पत्नी के पास नहीं- Delhi HC

पहले स्वीमिंग पूल फिर कमरे में किया रेप
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ पहले स्वीमिंग पूल में उसके बाद होटल के कमरे में बलात्कार किया गया. बलात्कार करने वाला उसी रिजॉर्ट का रूम अटेंडेंट था. पीड़िता की मां ने बताया कि वह पास के अरंबोल बाजार गई थीं और उनकी बेटी स्वीमिंग पूल में ही थी. 

यह भी पढ़ें- Kashmiri Pandit Murder: पिता ने लगाए गंभीर आरोप, दो आतंकियों ने दफ्तर में की हत्या

महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), गोवा चिल्ड्रेन ऐक्ट की धारा 8 और पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement