Advertisement

मिलिए लखनऊ की जूडो खिलाड़ी वर्षा वर्मा से जो लावारिस शवों का करती हैं नि:शुल्क अंतिम संस्कार

DNA Women Achievers Awards 2025: लखनऊ की रहने वाली वर्षा वर्मा ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है. उनके इस जज्बे और इंसानियत के कामों के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

Latest News
मिलिए लखनऊ की जूडो खिलाड़ी वर्षा वर्मा से जो लावारिस शवों का करती हैं नि:शुल्क अंतिम संस्कार

वर्षा वर्मा 

Add DNA as a Preferred Source

DNA Women Achievers Awards 2025: लखनऊ की वर्षा वर्मा, कभी राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रह चुकी हैं, आज हजारों लोगों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं.  उन्होंने न सिर्फ महामारी के समय लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया, बल्कि ज़रूरतमंदों को फ्री एम्बुलेंस सेवा, शिक्षा और राशन भी उपलब्ध कराया. वर्षा ने अपनी जिंदगी दूसरों की सेवा में समर्पित कर दी है और ‘एक कोशिश ऐसी भी’ नामक संस्था के जरिए उत्तर प्रदेश भर में समाज सेवा के काम कर रही हैं.

5,600 लावारिस शवों को आखिरी विदाई

कोरोना महामारी के समय जब लोग अपनों से दूर भाग रहे थे, तब लखनऊ की वर्षा वर्मा एक फरिश्ते की तरह सामने आईं. वर्षा ने PPE किट पहनकर दिन-रात लावारिस शवों को अस्पतालों से श्मशान तक पहुंचाया और उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाया. उन्होंने नि:शुल्क करीब 5,600 लावारिस शवों को आखिरी विदाई दी. 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग

वर्षा ने 2015 में 'एक कोशिश ऐसी भी' नाम से एक गैर-सरकारी संस्था शुरू की थी, जो उत्तर प्रदेश में गरीबों की मदद करती है. इस संस्था के तहत वो फ्री एम्बुलेंस सेवा, राशन वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग और गंभीर रोगियों की देखभाल जैसे कई सामाजिक कार्य करती हैं.

वर्षा एक शिक्षित महिला हैं

आपको बता दें, उनका सेवा भाव उस वक्त से शुरू हो गया था जब वो सिर्फ 14 साल की थीं. लखनऊ के KGMU अस्पताल में वो मरीजों और उनके परिजनों के लिए दौड़भाग करती थीं. आज वही छोटी सी लड़की एक बड़ी मिसाल बन चुकी है. वर्षा एक शिक्षित महिला हैं, उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन और अंग्रेजी में पोस्टग्रेजुएशन किया है. वो एक लेखक भी हैं और कई किताबें लिख चुकी हैं. उनके पती एक  PWD में इंजीनियर हैं, और एक बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही है. 


यह भी पढ़ें: मिलिए डॉ. नेहा पंडित से, जिंदगी के संघर्ष से जूझकर मूवमेंट डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट बनीं न्यूरोलॉजिस्ट


DNA Women Achievers Awards 2025 से किया जाएगा सम्मानित

उनके इस जज्बे और इंसानियत के कामों के लिए  उन्हें DNA Women Achievers Awards 2025 से सम्मानित किया जाएगा. इस अवॉर्ड के द्वारा वर्षा के जज्बे, मेहनत और इंसानियत को सराहा जाएगा. वर्षा वर्मा यह साबित करती हैं कि अगर इरादा नेक हो, तो एक इंसान भी समाज में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement