Advertisement

मिलिए डॉ. नेहा पंडित से, जिंदगी के संघर्ष से जूझकर मूवमेंट डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट बनीं न्यूरोलॉजिस्ट

Who is Dr. Neha Pandita: एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नेहा पंडित की कहानी किसी को भी प्रेरित कर सकती है, जिन्होंने MBBS की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल की थी. उनके रिसर्च वर्क दर्जनों नेशनल और इंटरनेशनल जर्नल्स में पब्लिश हो चुके हैं.

Latest News
मिलिए डॉ. नेहा पंडित से, जिंदगी के संघर्ष से जूझकर मूवमेंट डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट बनीं न्यूरोलॉजिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

Who is Dr. Neha Pandita: पर्किन्सन जैसी बीमारी और मूवमेंट डिसऑर्डर से जूझ रहे मरीजों के लिए डॉ. नेहा पंडित का नाम बेहद खास है. दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट की कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट और क्लीनिक्ल लीड डॉ. पंडित की कहानी किसी के लिए भी प्रेरित करने वाली हो सकती है, जिनका एकेडमिक बैकग्राउंड मेडिकल फील्ड की कई डिग्रियों से सजा हुआ है. MBBS, MD (Medicine), DNB (Neurology), मूवमेंट डिसऑर्डर्स फेलोशिप, MRCP UK (SCE) न्यूरोलॉजी समेत ना जाने कितने तमगे उनके एकेडमिक बैकग्राउंड में सजे हुए हैं, जिनके चलते वे दिल्ली-NCR में चुनिंदा मूवमेंट डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट्स में से एक के तौर पर स्थापित कर चुकी हैं.

काम के लिए जुनून और रोगियों के लिए समर्पण है खासियत
डॉ. नेहा पंडित की खासियत उनका अपने काम के लिए जुनून और रोगियों के प्रति समर्पण है, जिसने उन्हें बेहद प्रभावी न्यूरोलॉजिस्ट के तौर पर प्रसिद्ध किया है. उनके मरीज उन्हें दयालु स्वभाव वाली ऐसी डॉक्टर के तौर पर पहचानते हैं, जिनकी क्लीनिक्ल एक्सपर्टाइज असाधारण है. वह पार्किंसंस रोग, डिस्टोनिया और कंपकंपी जैसे मूवमेंट डिसऑर्डर्स की व्यापक रेंज के उपचार में बेहद कुशल मानी जाती हैं.

गोल्ड मेडल के साथ पूरी की थी MBBS
डॉ. पंडित का पूरा करियर पुरस्कारों और उपलब्धियों से सजा हुआ  रहा है. उनकी उपलब्धियां बेहद उत्कृष्ट रही हैं. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने MBBS डिग्री डिस्टिंक्शन के साथ गोल्ड मेडल लेकर हासिल की थी, जो उनकी एकेडमिक एक्सीलेंस का उदाहरण है. डॉ. नेहा मूवमेंट डिसऑर्डर से जुड़ी बीमारियों पर लगातार शोध के लिए भी मशहूर रही हैं. उनके रिसर्च वर्क कई नेशनल और इंटरनेशनल जर्नल्स में पब्लिश हो चुके हैं.

दूसरे डॉक्टरों से कैसे अलग हैं डॉ. नेहा?
क्या आप जानते हैं कि डॉ. नेहा पंडित को कौन सी बात अन्य न्यूरोलॉजिस्ट्स से अलग बनाती है? चलिए हम बताते हैं. दरअसल वे खुद राइटर्स क्रैम्प से पीड़ित रही हैं, जो एक तरह का मूवमेंट डिसऑर्डर होता है. अपनी अंडरग्रेजुएट स्टडी के दौरान इस बीमारी से जूझने के दौरान मिले निजी अनुभव ने न केवल मूवमेंट डिसऑर्डर वाले रोगियों की चुनौतियों के बारे में उनकी समझ को गहरा किया, बल्कि उन्हें इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया. मूवमेंट डिसऑर्डर से डॉ. पंडित के व्यक्तिगत जुड़ाव ने उन्हें मूवमेंट डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट बनने के लिए प्रेरित किया और अब वे इन बीमारियों से पीड़ित अधिक से अधिक व्यक्तियों की मदद करने के लिए समर्पित हैं. उनके इसी समर्पण और विशेषज्ञता ने उन्हें न्यूरोलॉजी फील्ड में एक विश्वसनीय नाम बना दिया है और अब वे लगातार अपने मरीजों की जिंदगी पर पॉजिटिव इंपेक्ट डाल रही हैं.

डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 (DNA Women Achievers Awards 2025) उन प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प को मान्यता देता है, जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सशक्त बनाया है. हमने सर्वश्रेष्ठ महिला अचीवर्स की पहचान की है और एक भव्य कार्यक्रम में उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं. हमारे साथ इस मुहिम से जुड़ें, क्योंकि हम उन महिलाओं की सराहना करते हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement