भारत
हापुड़ के एक ज्वेलरी शोरूम में शिक्षिका ने पानी समझकर तेजाब पी लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. सीसीटीवी में कैद यह खौफनाक घटना इंटरनेट पर वायरल है, पुलिस जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. अर्जुन नगर इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में आभूषण खरीदने गई एक महिला शिक्षिका ने कथित तौर पर पानी समझकर तेजाब पी लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम शिक्षिका अपनी मां के साथ ज्वेलरी खरीदने दुकान पर गई थीं. उन्होंने वहां पीने के लिए पानी मांगा. दुकान के मालिक ने अपने सहायक को पास की दुकान से पानी की बोतल लाने को कहा. शिक्षिका ने जैसे ही बोतल खोलकर पानी पिया, उनके गले में तीव्र जलन होने लगी और वह छटपटाते हुए दुकान से बाहर भागीं. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शिक्षिका के पानी पीते ही उनकी हालत खराब हो गई, जिसे देख शोरूम में अफरा-तफरी मच गई.
Bisleri bottle had acid instead of water. Why?
— SIFF - Save Indian Family Foundation (@realsiff) July 11, 2026
Because, people of India are geniuses. They believe in following jugaad and creating confusion.
Someone started selling acid in used bisleri bottles. That's how they got mixed up. https://t.co/eSR9kfbRZ5
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया. वर्तमान में शिक्षिका खतरे से बाहर बताई जा रही हैं, लेकिन उनका इलाज जारी है. शोरूम मालिक का कहना है कि यह बोतल कंपनी की ओर से आई थी, जबकि पुलिस ने लापरवाही और साजिश के हर एंगल से जांच शुरू कर दी है. दुकान के संबंधित स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन के फर्स्ट AC केबिन को कपल ने 'सुहागरात' के लिए सजाया! वीडियो वायरल होते ही TT सस्पेंड
सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इस लापरवाही पर गहरा आक्रोश जता रहे हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सीलबंद बोतल में तेजाब कैसे पहुंचा? किसी ने इसे 'फाइनल डेस्टिनेशन' जैसा खौफनाक हादसा बताया, तो किसी ने लोगों को बाहर कुछ भी खाने-पीने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. फिलहाल, सभी शिक्षिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से