Advertisement

Ahmedabad Plane Crash: विमान के यात्रियों में शामिल थे गुजरात के पूर्व सीएम Vijay Rupani, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार थे.

Latest News
Ahmedabad Plane Crash: विमान के यात्रियों में शामिल थे गुजरात के पूर्व सीएम Vijay Rupani, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Add DNA as a Preferred Source

अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के यात्रियों में शामिल थे. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार थे. ध्यान रहे कि विजय रूपाणी विमान में मौजूद थे या नहीं अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. 

बताते चलें कि लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान एआई171 में कथित तौर पर कई चालक दल के सदस्यों सहित 240 से अधिक लोग सवार थे. अहमदाबाद में हवाई अड्डे के पास दुर्घटना स्थल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया.

एयर इंडिया ने पुष्टि की कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या AI171,'13:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई, बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.'

एयर इंडिया के अनुसार, कुल यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं.

जिक्र अगर दुर्घटनाग्रस्त विमान का हो तो 787 ड्रीमलाइनर एक वाइडबॉडी, ट्विन-इंजन वाला विमान है. एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डेटाबेस के अनुसार, यह बोइंग 787 विमान की पहली दुर्घटना है.

फ्लाइट AI171 से फ्लाइटरडार24 द्वारा साझा किए गए प्रारंभिक ADS-B डेटा से पता चला है कि विमान 625 फीट (हवाई अड्डे की ऊंचाई लगभग 200 फीट है) की अधिकतम बैरोमीटर ऊंचाई तक पहुंच गया और फिर यह -475 फीट प्रति मिनट की ऊर्ध्वाधर गति से नीचे उतरने लगा.

हादसे के बाद एसवीपीआईए के प्रवक्ता ने कहा है कि, एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के परिणामस्वरूप, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए), अहमदाबाद को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement