Advertisement

Yamuna Expressway पर बड़ा हादसा, मथुरा में बस-कार में भिडंत, 5 लोगों की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हैं.

Latest News
Yamuna Expressway पर बड़ा हादसा, मथुरा में बस-कार में भिडंत, 5 लोगों की मौत

मथुरा में हुआ भीषण हादसा.

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है. सोमवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. आगरा की ओर से नोएडा की ओर एक प्राइवेट वॉल्वो बस और कार में भिडंत हो गई. 

बस का पहिया अचानक पंचर हुआ तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई. बस के पीछे तेज रफ्तार से एक कार आ रही थी. कार तेज स्पीड होने की वजह से उसी में घुस गई.

 सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिसके बाद आग फैल गई. बस में सवार यात्री सुरक्षित निकल गए लेकिन कार में सवार यात्री बुरी तरह झुलस गए. 

इसे भी पढ़ें- Qatar में भारत की बड़ी जीत, जेल से रिहा हुए 8 पूर्व नौसैनिक, जासूसी के आरोप से बरी, 7 लौटे देश

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement