Advertisement

Mata PurnaGiri Dham: नवरात्र मेले में बड़ा हादसा, सो रहे यूपी के श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, 5 की मौत और 7 घायल

Uttarakhand News: श्रद्धालु बस स्टैंड में सो रहे थे. इसी दौरान चालक के बस को रिवर्स करते समय हादसा हो गया. पीड़ित बदायूं और बहराइच जिले के हैं.

Mata PurnaGiri Dham: नवरात्र मेले में बड़ा हादसा, सो रहे यूपी के श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, 5 की मौत और 7 घायल

Purnagiri Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Accident News- उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां पूर्णागिरि धाम (Mata PurnaGiri Dham) में चल रहे नवरात्र मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. चंपावत जिले के टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर (Maa PurnaGiri Mandir) में दर्शन करने के बाद सो रहे श्रद्धालु बस के नीचे कुचले गए. इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य घायल हैं. दो घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. सभी पीड़ित उत्तर प्रदेश के बहराइच और बदायूं जिलों के रहने वाले हैं. 

Indigo की दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में हंगामा, नशे में धुत्त 2 पैसेंजर बवाल काटने पर गिरफ्तार

अस्थायी बस स्टैंड में ही सो रहे थे श्रद्धालु

हादसा बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे हुआ, जब श्रद्धालु मेला क्षेत्र में ठुलीगाड़ में बने बस स्टैंड के अंदर एकतरफ सो रहे थे. मेले में सवारियों को लाने का काम कर रही एक निजी बस संख्या UA12-3751 का ड्राइवर उसे वापस ले जाने के लिए रिवर्स करने लगा. इसी दौरान बस पीछे सो रहे श्रद्धालुओं को कुचल गई. तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 की बाद में इलाज के दौरान मौत हुई है. 

Karauli Baba New Controversy: डेढ़ लाख में कराया हवन, दोनों यजमान लापता, बेटा मिला पर पिता दो महीने बाद भी गायब

हादसे में इनकी हुई है मौत

हादसे में मरने वालों की पहचान बहराइच जिले के सोहराव निवासी मायाराम (29 साल), रामदेई (30 साल) व बद्रीनाथ (43 साल) और बदायूं जिले के बिल्सी निवासी नेत्रवती (20 साल) व अमरावती (26 साल) के तौर पर की गई है. बदायूं की दोनों युवतियों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है. घायलों में बदायूं की प्रियांशी के अलावा बहराइज की राधिका, रामसूरत, पार्वती देवी, सरोज और कुसुम के तौर पर की गई है. दो घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है.

बस के प्रेशर ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

मीडिया से बातचीत में कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने हादसे का कारण बस के प्रेशर ब्रेक फेल होने को बताया है. टनकपुर अस्पताल में घायलों का हालचाल पूछने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी और पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव भी पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना की जानकारी जिला प्रशासन से ली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement