Advertisement

ना महिला, ना OBC, यह पूर्व CM लेने वाला है BJP अध्यक्ष पद पर JP Nadda की जगह

New BJP President Name: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लंबे समय से लटका हुआ है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही यह नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा.

Latest News
ना महिला, ना OBC, यह पूर्व CM लेने वाला है BJP अध्यक्ष पद पर JP Nadda की जगह
Add DNA as a Preferred Source

New BJP President Name: देश की सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) आखिरकार अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के करीब पहुंच गई है. BJP के विश्वनीय सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पार्टी ना तो किसी महिला को और ना ही किसी पिछड़े वर्ग (OBC) के चेहरे को अपना अगला अध्यक्ष चुन रही है. इनके बजाय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के नाम पर मुहर लग चुकी है और अब इसकी घोषणा होनी बाकी है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Nartendra Modi) के करीबियों में गिने जाते हैं. इसके अलावा उनका बैकग्राउंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) से जुड़ा हुआ है, जो अमूमन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अहम शर्त माना जाता है. RSS को भाजपा का थिंकटैंक कहा जाता है. मनोहर लाल खट्टर फिलहाल मोदी कैबिनेट में केंद्रीय आवास, शहरी कल्याण व ऊर्जा मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. एक भाजपा पदाधिकारी के मुताबिक,'यह 90 फीसदी तय है कि खट्टर ही अगले पार्टी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं.' 

नड्डा का कार्यकाल हो चुका है 2023 में खत्म
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल जनवरी, 2023 में ही खत्म हो चुका है. बाद में उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Lok Sabha Elections) तक के लिए बढ़ा दिया गया था. लोकसभा चुनाव के बाद मोदी 3.0 में नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट में जगह मिली थी. इसके बाद से नड्डा कार्यवाहक तौर पर अध्यक्ष की भी भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब तक भाजपा अपना नया अध्यक्ष तय नहीं कर सकी है. अब भाजपा सूत्र दावा कर रहे हैं कि एमएल खट्टर का नाम फाइनल हो चुका है और इसे औपचारिक तौर पर घोषित करने के लिए पीएम मोदी के वापस लौटते ही पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी. पीएम मोदी फिलहाल कई देशों की यात्रा पर हैं. 

तय हो चुकी है चुनाव की टाइमलाइन
Zee News की रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 10 जुलाई की शाम को BJP OBC मोर्चा चीफ डॉ. के. लक्ष्मण की अध्यक्षता वाली पार्टी की आंतरिक चुनाव समिति ने नए अध्यक्ष के चुनाव की टाइमलाइन तय कर ली है, जिसे औपचारिक रूप से घोषित करना बाकी है. इस मीटिंग में लोकसभा सांसद संबित पात्रा (Sambit Patra) और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष (BL Santosh) भी चुनावी तारीख तय करने के लिए मौजूद थे. फिलहाल यह चर्चा है कि खट्टर के नाम पर पीएम मोदी पहले ही मुहर लगा चुके हैं. ऐसे में चुनावी प्रक्रिया महज औपचारिकता है और जुलाई की समाप्ति से पहले ही खट्टर नए अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल लेंगे.

खट्टर को माना जाता है Team Modi का खास हिस्सा
मनोहर लाल खट्टर को पीएम मोदी के संघ कार्यकाल के दिनों से उनका विश्वसनीय माना जाता है. मोदी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही खट्टर Team Modi का खास हिस्सा रहे हैं. हरियाणा में साल 2015 में भाजपा की जीत के बाद इसी कारण स्थानीय नेताओं की बजाय उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था. 71 वर्षीय खट्टर के पास संगठन और प्रशासनिक कामकाज का कई दशक का अनुभव है. फिलहाल वे लोकसभा में हरियाणा की करनाल सीट से सांसद हैं.

जान लीजिए खट्टर के बारे में सबकुछ
मनोहर लाल खट्टर का जन्म हरियाणा के रोहतक के पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था. जीवन भर अविवाहित रहते हुए खट्टर ने संघ के पूर्णकालिक प्रचारक के तौर पर काम किया है. खट्टर साल 1977 में संघ से जुड़े थे. उन्होंने 1994 में भाजपा की सक्रिय राजनीति में एंट्री करने से पहले करीब 14 साल तक विभिन्न भूमिकाओं में संघ के लिए जिम्मेदारी संभाली थी. हरियाणा में उन्होंने जमीनी स्तर की राजनीति से शुरुआत करने के बाद भाजपा संगठन में सीधे मोदी की टीम में काम किया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement