Advertisement

स्कूल बंदी पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री Manish Sisodia ने कहा- ज्यादा सावधानी से पीछे छूट जाएगी एक पीढ़ी

मनीष सिसोदिया ने स्कूल खोलने के मुद्दे पर कहा है कि ज्यादा सावधानी बच्चों के भविष्य के लिए घातक हो रही है.

स्कूल बंदी पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री Manish Sisodia ने कहा- ज्यादा सावधानी से पीछे छूट जाएगी एक पीढ़ी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश‌ में बढ़ते कोविड (Covid) के मामलों के बीच अनेकों राज्यों की सरकारों ने स्कूलों को बंद कर रखा है. राजधानी दिल्ली में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है. हालांकि पिछले 5-6 दिनों से दिल्ली में कोविड के केस अचानक कम हुए हैं. वहीं अब इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा है कि अब स्कूल नहीं खुले तो बच्चे एक पीढ़ी तक पिछड़ जाएंगे. 

अभिभावकों के समूह ने की मुलाकात 

दरअसल, आज  दिल्ली के डिप्टी सीएम से छात्रों के अभिभावकों के एक बड़े वर्ग ने मुलाकात की है और इन लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि अब स्कूल पुनः खोले जाएं. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री ने स्वयं ही ट्वीट करके दी है. गौरतलब कि दिल्ली में रहने वालों अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता भी जाहिर की है. 

और पढ़ें- Covid: Home Isolation के मामले बढ़ते देख केंद्र ने राज्यों को दिए यह निर्देश 

पिछड़ जाएगी एक पीढ़ी

वहीं इस मुलाकात के बाद ही मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “अत्यधिक सावधानी बच्चों को नुकसान पहुंचा रही है. अगर अब भी स्कूल नहीं खोले गए तो बच्चों की एक पीढ़ी पीछे छूट जाएगी." 

गौरतलब है कि दुनिया के कई बड़े देश कोविड को अब एक फ्लू मानकर इससे लड़ने की ओर बढ़ चले हैं और स्कूल समेत जनजीवन सामान्य करने की घोषणाएं तक की जा चुकी हैं. ऐसे में मनीष सिसोदिया की यह स्कूल खोलने की मांग महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

और पढ़ें- Covid के नए मामलों में बड़ी गिरावट,  24 घंटे में आए 2.55 लाख नए केस

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement