भारत
Mani Shankar Aiyar on Rajiv Gandhi: एकसमय कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मणिशंकर अय्यर अपनी बयानबाजी को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर जो बयान दिया है, उसे BJP के लिए बड़ा हथियार माना जा रहा है.
Mani Shankar Aiyar on Rajiv Gandhi: अपनी बयानबाजी को लेकर लगातार विवादों में घिरे रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर हंगामा खड़ा होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के लिए 'नीच' जैसा शब्द यूज कर चुके अय्यर ने इस बार अपनी ही पार्टी पर हमला बोल दिया है. अय्यर ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की योग्यता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक इंटरव्यू में अय्यर ने राजीव गांधी की एजुकेशन पर सवाल उठाया है. उन्होंने राजीव गांधी को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में ही नहीं इंपीरियल कॉलेज लंदन में भी पढ़ाई पूरी करने के बजाय फेल होने की बात कही है. साथ ही कहा कि पता नहीं राजीव गांधी प्रधानमंत्री कैसे बन गए. बहुत सारे लोग सवाल उठाते हैं कि ऐसे एकेडमिक रिकॉर्ड वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है? अय्यर के इस बयान को BJP के लिए कांग्रेस पर हमला बोलने का बड़ा हथियार माना जा रहा है, जो कांग्रेस सांसद और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दावे पर पहले ही सवाल उठाती रही है.
क्या कहा है मणिशंकर अय्यर ने
सोशल मीडिया पर मणिशंकर अय्यर के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू की वायरल क्लिप में अय्यर कह रहे हैं,'इंदिरा का नाम सब जानते हैं. जब राजीव गांधी पीएम बने तो लोगों ने सोचा, उन्हें भी छोड़िए मैंने सोचा कि यह एयरलाइन पायलट है. दो बार फेल हो चुका है. मैं उसके साथ कैंब्रिज में पढ़ा था, वहां भी वे फेल हो चुके थे. कैंब्रिज में फेल होना बेहद मुश्किल है, फर्स्ट क्लास आना आसान है. क्योंकि यूनिवर्सिटी अपनी इमेज बचाए रखने के लिए कोशिश करती है कि सभी कम से कम पास तो हो जाएं, लेकिन इसके बावजूद राजीव फेल हो गए. इसके बाद वे इंपीरियल कॉलेज लंदन गए और वहां दोबारा फेल हो गए. तब मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति को क्या प्रधानमंत्री बना रहे हैं?'
भाजपा IT सेल ने किया है वीडियो को ट्वीट
अय्यर के पुराने इंटरव्यू का यह क्लिप भाजपा के IT सेल हेड अमित मालवीय (Amit Malviya) ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,'राजीव गांधी को एकेडमिक्स में संघर्ष करना पड़ा, यहां तक कि कैंब्रिज में भी फेल हो गए, जहां पास होना अपेक्षाकृत आसान है. इसके बाद वे इंपीरियल कॉलेज लंदन चले गए, लेकिन वहां भी फेल हो गए. कई लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे एकेडमिक रिकॉर्ड वाला कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है. चलिए सभी पर्दे हटा दिए जाएं.'
Rajiv Gandhi struggled academically, even failing at Cambridge, where passing is relatively easy. He then moved to Imperial College London but failed there as well…
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 5, 2025
Many questioned how someone with his academic record could become the Prime Minister.
Let the veil be stripped. pic.twitter.com/m9serSGQMs
अय्यर इन बयानों के लिए भी रहे हैं विवादों में
कांग्रेस के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब मणिशंकर अय्यर का जुबान फिसलना मुश्किल बनता दिख रहा है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहने से लेकर भारत-चीन युद्ध पर दिए बयान तक को लेकर उनके कारण कांग्रेस पर बार-बार संकट के बादल मंडराए हैं. इन सभी बयानों ने हर बार भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाया है. पीएम मोदी को नीच कहने के लिए कांग्रेस भी अय्यर से नाराज हो गई थी और उनकी प्राथमिक पार्टी मेंबरशिप खत्म कर दी थी. चलिए बताते हैं उनके कुछ विवादित बयान-
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.