Advertisement

Police File: सांप दिखाकर पत्नी और लड़कियों को डराता था 'अय्याश', फॉर्म हाउस में करवाता था 'गंदे काम'

Madhya Pradesh News: राजेश विश्वकर्मा अपने अय्याशी के अड्डे में अपनी पत्नी और लड़कियों को डराने के लिए चार सांपों को भी रखता था.

Police File: सांप दिखाकर पत्नी और लड़कियों को डराता था 'अय्याश', फॉर्म हाउस में करवाता था 'गंदे काम'

Crime News (Image Credit- DNA)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश से हर दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime Against Women) से जुड़े सैकड़ों मामले सामने आते हैं लेकिन इंदौर से सामने आए एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल इंदौर (Indore News) में एक महिला टीचर ने अपने अय्याश पति के कारनामों को उजागर कर दिया है. अय्याश व्यक्ति का नाम राजेश विश्वकर्मा है, जो अपने फॉर्म हाउश में अय्याशी का अड्डा चलाता था.

पढ़ें- NCPCR की रिपोर्ट- Covid के कारण अनाथ हुए 1.47 लाख से ज्यादा बच्चे

राजेश विश्वकर्मा इस अय्याशी के अड्डे में अपनी पत्नी और लड़कियों को डराने के लिए चार सांपों को भी रखता था. जब भी उसकी टीचर पत्नी और लड़कियां उसकी गलत हरकतों का विरोध करतीं तो वो सांपों से उन्हें डराता और गंदे काम करने के लिए विवश कर देता. इतना ही नहीं राजेश लड़कियों के संबंध बनाने से इंकार करने पर उनके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से भी जला देता था.

पढ़ें- Alwar Rape Case में मूक-बधिर नाबालिग से नहीं हुआ था रेप, हिट एंड रन का मामला!

27 हजार वर्ग फ़ीट में बना अय्याशी का अड्डा
मध्य प्रदेश पुलिस ने राजेश विश्वकर्मा के 27 हजार वर्ग फीट में  फैले अय्याशी के अड्डे को जमींदोज कर दिया है. इस फॉर्म हाउस का नाम था युवराज फॉर्म हाउस था. यहीं पर राजेश ने अपनी टीचर पत्नी को बंधक बनाया हुआ था. राजेश महिला टीचर से मैट्रिमोनियल साइट के जरिेए संपर्क में आया था. शादी के बाद से ही राजेश ने महिला टीचर को यहां रखा हुआ था और वो लगातार उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था.

नौकर भी करता था महिला टीचर के साथ गंदी हरकत
इतना ही नहीं, राजेश का नौकर भी महिला टीचर के साथ गलत हरकतें करता था. महिला टीचर ने बताया कि राजेश की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं और अब वो थाईलैंड की एक लड़की से शादी करने की फिराक में था. वो मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला है. उसकी गलत हरकतों की वजह से ही उसके घरवालों ने उसे साल 2018 में निकाल दिया था, तबसे उसका ठिकाना युवराज फॉर्म हाउस ही है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement