Advertisement

अचानक आया और लड़की को चाकू से गोद डाला, दिल दहला देगा मुखर्जी नगर का ये VIDEO

युवक एक वायरल वीडियो में लड़की को चाकुओं से गोदता नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अचानक आया और लड़की को चाकू से गोद डाला, दिल दहला देगा मुखर्जी नगर का ये VIDEO

हमले की सीसीटीवी फुटेज. (तस्वीर-ANI)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली (Delhi) के मुखर्जी नगर (Mukherjee Nagar) में एक शख्स एक लड़की को चाकुओं से गोद डाला है. शख्स की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह लड़की को बुरी तरह चाकू मारते नजर आ रहा है.

आरोपी का नाम अमन है. वह एक पेइंग गेस्ट रूम में रसोइया है. आरोपी ने पुलिस के साथ हुई पूछताछ में कहा है कि मुखर्जी नगर में छात्र अक्सर उसका मजाक उड़ाते थे और उसे 'पागल' कहते थे.

मजाक उड़ाने पर चाकुओं से गोद डाला!
आरोपी का कहना है कि लड़की ने भी उसका मजाक उड़ाया था. गुस्से में उसने पास में रखा एक चाकू उठा लिया और लड़की पर हमलाकर दिया. सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने लड़कर किसी तरह लड़की की जान बचा ली. पीड़िता की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है. 

देखें हमले का खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह लड़की की ओर तेजी से भागता नजर आ रहा है. वह उसे जबरदस्ती जमीन पर पटकता है और चाकूओं से गोद डालता है. वहीं बाइक पर खड़ा एक शख्स उसकी ओर दौड़ता है लड़की की जान बचाता है.

पुलिस के मुताबिक लड़की इसी इलाके की लाइब्रेरी में पढ़ने आती थी. आरोपी उसकी पकड़ से छूटकर भाग खड़ा होता है. पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement